Theft in Bhagalpur MP Bungalow: अब सांसद भी नहीं है सुरक्षित! बंगले में चोरों ने बोला धावा, ले उड़े सुरक्षाकर्मी की पिस्तौल ये सामान 

अब सांसद भी नहीं है सुरक्षित! बंगले में चोरों ने बोला धावा, ले उड़े सुरक्षाकर्मी की पिस्तौल ये सामान, Theft in Bhagalpur MP Bungalow

Theft in Bhagalpur MP Bungalow: अब सांसद भी नहीं है सुरक्षित! बंगले में चोरों ने बोला धावा, ले उड़े सुरक्षाकर्मी की पिस्तौल ये सामान 
Modified Date: June 9, 2026 / 12:11 am IST
Published Date: June 8, 2026 10:50 pm IST

भागलपुर: Theft in Bhagalpur MP Bungalow बिहार के भागलपुर से जनता दल (यूनाइटेड) के सांसद अजय कुमार मंडल के आवास में चोरों ने कथित तौर पर सेंध लगाकर कैमरों समेत कई कीमती सामान और उनके सुरक्षाकर्मी की पिस्तौल चुरा ली। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। चोरी की यह घटना रविवार रात जिले के तिलकामांझी थाना क्षेत्र स्थित बैंक कॉलोनी में सांसद के आवास पर हुई।

Theft in Bhagalpur MP Bungalow घटना की पुष्टि करते हुए सांसद अजय कुमार मंडल ने कहा कि चोरी के संबंध में उनके अंगरक्षक द्वारा औपचारिक शिकायत दर्ज कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि मामले की पुलिस जांच कर रही है। अधिकारियों के अनुसार, चोर रात के समय आवास परिसर में घुसे और चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गए। इस घटना की सूचना मिलने पर तिलकामांझी थाने की पुलिस टीम तथा वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों की पहचान के लिए आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली जा रही है। साथ ही तकनीकी साक्ष्यों का भी विश्लेषण किया जा रहा है।

इन्हें भी पढ़ें:


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।