CG Transfer News Today: रक्षाबंधन से एक दिन पहले बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, एक साथ 6 अधिकारियों का तबादला, जानें किसको कहा मिली नई जिम्मेदारी
CG Transfer News Today: रक्षाबंधन से एक दिन पहले बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, एक साथ 6 अधिकारियों का तबादला, जानें किसको कहा मिली नई जिम्मेदारी
CG Transfer News Today | Photo Credit: AI
रायपुर: CG Transfer News Today रक्षाबंधन से पहले छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़े पैमाने पर प्रशासनिक सर्जरी हुई। यहां एक साथ राज्य प्रशासनिक सेवा के छह अधिकारियों का तबादला हुआ है। इसे लेकर सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिए हैं।
CG Transfer News Today जारी आदेश के अनुसार, सभी 6 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई हैं। प्रशासनिक कामकाज को बेहतर बनाने के लिए यह फेरबदल किया गया है। ट्रांसफर के बाद संबंधित अधिकारियों को जल्द ही नई पदस्थापना पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।
आदेश के अनुसार, देवनारायण कश्यप को अंबिकापुर नगर निगम आयुक्त के पद से हटाकर छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग में उप सचिव बनाया गया है। वहीं चित्रकांत चाली ठाकुर को अपर कलेक्टर कोंडागांव से मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत दुर्ग की जिम्मेदारी दी गई है।
सुश्री दीप्ति गोयल को अपर कलेक्टर बलौदाबाजार-भाटापारा के पद से हटाकर छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग, नवा रायपुर अटल नगर में परीक्षा नियंत्रक बनाया गया है। गुड्डू लाल जगत को अपर कलेक्टर बेमेतरा से छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग में उप सचिव की जिम्मेदारी मिली है।
इसके अलावा विनय कुमार अग्रवाल को जिला पंचायत नारायणपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी पद से हटाकर अंबिकापुर नगर निगम का आयुक्त बनाया गया है। डॉ. ऋतु वर्मा की पदस्थापना में बदलाव नहीं किया गया है। हालांकि उन्हें छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के परीक्षा नियंत्रक के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। वे सामान्य प्रशासन विभाग में उप सचिव के पद पर अपनी जिम्मेदारी संभालती रहेंगी।

इन्हें भी पढ़ें:-
- Chhattisgarh Police Transfer List: छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, SP ने 29 पुलिसकर्मियों का किया ट्रांसफर, देखिए पूरी लिस्ट
- Andhra Pradesh Road Accident News: यात्रियों से भरी बस और ऑटो में हुई भिड़ंत, एक झटके में हुई इतने लोगों की मौत, सड़क पर मची चीख-पुकार
- Alka Baghmar Innova Fire Video: छत्तीसगढ़ में महापौर की इनोवा में लगी भीषण आग, चार अन्य लोग भी थे सवार, पलभर में खाक हो गई कार, सामने आया रोंगटे खड़ा कर देने वाला वीडियो

Facebook


