CG Vidhan Sabha Chunav 2023 : दौरा खत्म सियासत जारी, चुनाव में कौन किस पर भारी?

CG Vidhan Sabha Chunav 2023 : छत्तीसगढ़ में इस साल होने जा रहे विधानसभा चुनाव में बाजी मारने के लिए भाजपा और कांग्रेस के राष्ट्रीय नेताओं

CG Vidhan Sabha Chunav 2023 : दौरा खत्म सियासत जारी, चुनाव में कौन किस पर भारी?

CG Vidhan Sabha Chunav 2023

Modified Date: September 3, 2023 / 11:07 pm IST
Published Date: September 3, 2023 11:06 pm IST

रायपुर : CG Vidhan Sabha Chunav 2023 : छत्तीसगढ़ में इस साल होने जा रहे विधानसभा चुनाव में बाजी मारने के लिए भाजपा और कांग्रेस के राष्ट्रीय नेताओं के तूफानी दौरे जारी है। इसी कड़ी में भाजपा के चाणक्य माने जाने वाले गृहमंत्री अमित शाह और कांग्रेस के सबसे बड़े चेहरे राहुल गांधी कलएक ही दिन छत्तीसगढ़ के दौरे पर पहुंचे। इन दोनों नेताओं ने अपनी-अपनी सभाओं में एक दूसरे पर जमकर निशाना साधा। अमित शाह और राहुल गांधी तो अपना दौरा खत्म करके छत्तीसगढ़ से वापस लौट चुके हैं, लेकिन उनके दिए गए बयानों पर यहां के नेताओं के बीच जुबानी जंग जारी है।

यह भी पढ़ें : Weather update: बिजली गिरने से 12 लोगों की मौत, छत्तीसगढ़ में सक्रिय रहेगा मानसून, चार दिनों के लिए अलर्ट जारी 

CG Vidhan Sabha Chunav 2023 :  गृहमंत्री अमित शाह और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी अपना-अपना दौरा खत्म करके वापस लौट चुके हैं लेकिन उनके बयानों पर छत्सीसगढ़ में सियासी संग्राम छिड़ चुका है। माहौल चुनावी है और दौरा भी एक ही दिन रहा तो अमित शाह और राहुल गांधी ने एक दूसरे पर हमला करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ा।

अमित शाह और राहुल गांधी के बीच चली बयानबाजी की जंग की कमान अब छत्तीसगढ़ के नेताओं ने संभाल ली है। अमित शाह ने छत्तीसगढ़ सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे तो यहां के कांग्रेस नेता अब भाजपा को आइना दिखाने में जुट चुके हैं।

यह भी पढ़ें :  Section 144 imposed in capital: राजधानी में 30 अक्टूबर तक धारा 144 लागू, जुलूस और धरने पर रोक, सरकार ने अचानक क्यों लिया ये फैसला?

CG Vidhan Sabha Chunav 2023 :  कांग्रेस नेताओं ने भाजपा शासनकाल में हुए घोटालों को गिनाया तो भाजपा नेताओं ने छत्तीसगढ़ सरकार की नाकामियों को गिनाने में देर नहीं लगाई।

चुनावी साल में नेताओं के दौरे जारी रहेंगे, और जाहिर तौर पर वार-पलटवार का ये सिलसिला भी चुनावों तक यूं ही चलता रहेगा। अब ये मतदाताओं के ऊपर है कि वो किसके दावों पर यकीन करके अपना फैसला वोट के तौर पर जाहिर करती है।

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.