CGBSE 10th State Topper List PDF: 10वीं के परिणामों में छत्तीसगढ़ के इस स्कूल का दिखा जलवा, एक साथ इतने छात्रों ने मेरिट में बनाया स्थान, स्टेट टॉपर भी इसी विद्यालय से

Ads

10वीं के परिणामों में छत्तीसगढ़ के इस स्कूल का दिखा जलवा, एक साथ इतने छात्रों ने मेरिट में बनाया स्थान, CGBSE 10th State Topper List PDF | Eklavya English School Arjunda

  •  
  • Publish Date - April 29, 2026 / 04:02 PM IST,
    Updated On - April 29, 2026 / 04:02 PM IST

रायपुरः CGBSE 10th State Topper List PDF: छत्तीसगढ़ में माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। इस वर्ष 3 लाख 20 हजार 535 छात्रों ने 10वीं की परीक्षा दी थी। इस वर्ष 10वीं के परिणाम में संयुक्त से तीन छात्रों ने अपना स्थान बनाया है। एकलव्य इंग्लिश स्कूल अर्जुंदा की छात्रा संध्या नायक, एकलव्य इंग्लिश मीडियम एच.एस. बालोदा की छात्रा परीरानी प्रधान और  न्यू जनरेशन पब्लिक एच.एस.एस., लोरमी के छात्र अंशुल शर्मा ने टॉप किया है। सबसे खास बात यह है कि इस बार 10वीं के परिणाम में महासमुंद जिले के एकलव्य इंग्लिश स्कूल अर्जुंदा के छात्रों का जलवा देखेने के मिला है। टॉपर 40 छात्रों में यहां के 7 छात्रों ने मेरिट में स्थान बनाया है।

यहां देखें 10वीं की टॉपरों की लिस्ट

CGBSE 10th-12th Result 2026 Link ऐसे चेक कर सकेंगे (cg board class 10th result 2026 kaise dekhe)

  • छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट 2026 देखने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट्स cgbse.nic.in या cg.results.nic.in पर जाना होगा।
  • होम पेज पर आपको 10th या 12th क्लास रिजल्ट का लिंक नजर आएगा, इनमें से अपनी क्लास वाले लिंक पर क्लिक करें ।
  • इसके बाद रोल नंबर और कैप्चा कोड डालकर सबमिट का बटन दबाएं।
  • सबमिट करते ही मार्कशीट स्क्रीन पर खुल जाएगी और इसे यहीं से डाउनलोड कर सकते हैं।

IBC24 पर कैसे देखे रिजल्ट्स ?

  • छात्र सबसे पहले IBC24 की वेबसाइ पर जाएं।
  • इसके बाद रिजल्ट वाले सेक्शन पर क्लिक करें। https://www.ibc24.in/cgbse-nic-in-result
  • अपना रोल नंबर और अन्य जरूरी विवरण दर्ज करें।
  • सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।