रायपुरः CGBSE 10th State Topper: छत्तीसगढ़ में माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। इस वर्ष 3 लाख 20 हजार 535 छात्रों ने 10वीं की परीक्षा दी थी। इनमें 1 लाख 42 हजार 881 बालक और 1 लाख 77 हजार 654 बालिका शामिल है। इस वर्ष 10वीं के परिणाम में संयुक्त से तीन छात्रों ने अपना स्थान बनाया है। एकलव्य इंग्लिश स्कूल अर्जुंदा की छात्रा संध्या नायक, एकलव्य इंग्लिश मीडियम एच.एस. बालोदा की छात्रा परीरानी प्रधान और न्यू जनरेशन पब्लिक एच.एस.एस., लोरमी के छात्र अंशुल शर्मा ने टॉप किया है। तीनों ने 99 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। छात्र अपना रिजल्ट मंडल की आधिकारिक वेबसाइट https://cg.results.nic.in/ पर रोल नंबर डालकर आसानी से देख सकते हैं। इसके अलावा IBC24 की वेबसाइट https://www.ibc24.in/cgbse-nic-in-result पर छात्र अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
Top 10 High School Merit List by Deepak Sahu