Bank Holidays May 2026 : मई में बैंकों की लंबी छुट्टी! संडे और शनिवार के साथ पूरे 12 दिन बंद रहेंगे बैंक, काम निपटाने से पहले नोट कर लें ये जरूरी तारीखें

Ads

RBI द्वारा जारी मई 2026 के बैंक हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार, इस महीने कई राष्ट्रीय, क्षेत्रीय अवकाश और वीकेंड मिलाकर बैंक कुल 12 दिनों तक बंद रहेंगे। हालांकि डिजिटल बैंकिंग सेवाएं चालू रहेंगी।

  •  
  • Publish Date - April 29, 2026 / 03:40 PM IST,
    Updated On - April 29, 2026 / 03:45 PM IST

Bank Holidays May 2026 / Imag SOURCE : file

HIGHLIGHTS
  • मई 2026 में बैंक 12 दिन रहेंगे बंद
  • 1 मई को मजदूर दिवस और अन्य त्योहारों पर अवकाश
  • 5 रविवार और 2 शनिवार की छुट्टियां शामिल

नई दिल्ली : Bank Holidays May 2026 अगर आप मई के महीने में बैंक से जुड़ा कोई बड़ा काम, जैसे चेक बुक, नया खाता या लोन की बात करने की सोच रहे हैं, तो रुकिए! भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने मई 2026 के लिए छुट्टियों का कैलेंडर जारी कर दिया है। इस महीने बैंक कुल 12 दिनों तक बंद रहने वाले हैं, इसलिए अपनी प्लानिंग उसी हिसाब से करें ताकि आपको बैंक के गेट से वापस न लौटना पड़े।

मई में इन दिनों पूरे देश में बंद रहेगा बैंक

मई महीने में छुट्टियों की शुरुआत 1 मई से ही हो रही है, जब मजदूर दिवस, महाराष्ट्र दिवस और बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर देश के अधिकांश हिस्सों में बैंक बंद रहेंगे। ,RBI Bank Holiday List इसके अलावा, मई में 5 रविवार (3, 10, 17, 24 और 31 मई) पड़ रहे हैं। साथ ही 9 मई को दूसरा शनिवार और 23 मई को चौथा शनिवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे।

डिजिटल बैंकिंग और एटीएम सेवाएं रहेंगी चालू

ध्यान देने वाली बात यह है कि RBI की कुछ छुट्टियां राज्यों और वहां के स्थानीय त्योहारों के आधार पर होती हैं। उदाहरण के लिए, किसी एक राज्य में क्षेत्रीय अवकाश हो सकता है जबकि दूसरे राज्य में बैंक सामान्य रूप से काम करेंगे। डिजिटल बैंकिंग और एटीएम सेवाएं इस दौरान चालू रहेंगी, लेकिन फिजिकल काम के लिए आपको बैंक खुला होने का इंतज़ार करना होगा।

Bank Closed Dates May 2026 बैंक जाने से पहले कैलेंडर ज़रूर करे चेक

मई के महीने में बैंक जाने की योजना बनाने से पहले अपने राज्य के हॉलिडे कैलेंडर को जरूर चेक करें। कुल 12 दिन की छुट्टियों में वीकेंड और त्योहार शामिल हैं, जो आपके बैंकिंग कार्यों को प्रभावित कर सकते हैं।

इन्हें भी पढ़ें:-