Chakubaji In Bilaspur: न्यायधानी में फिर हुई चाकूबाजी, इस बात को लेकर की गई ऑटो चालक की हत्या, वजह जानकर चौंक जाएंगे आप

Ads

Chakubaji In Bilaspur: न्यायधानी बिलासपुर के देवरीखुर्द से चाकूबाजी की घटना सामने आई है। यहां एक ऑटो चालक की हत्या कर दी गई है।

  •  
  • Publish Date - August 10, 2026 / 06:50 PM IST,
    Updated On - August 10, 2026 / 06:50 PM IST

Chakubaji In Bilaspur/Image Credit: IBC24.in

HIGHLIGHTS
  • छत्तीसगढ़ की न्यायधानी में फिर हुई चाकूबाजी की वारदात।
  • देवरीखुर्द शराब दुकान के पास ऑटो चालक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई।
  • घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

Chakubaji In Bilaspur: बिलासपुर: छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ते जा रहा है। यहां आए दिन चोरी, लूट, चाकूबाजी और हत्या जैसी गंभीर वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है। पुलिस की कार्रवाई के बाद भी अपराधियों में खौफ नजर नहीं आ रहा है। इसी कड़ी में न्यायधानी बिलासपुर के देवरीखुर्द से चाकूबाजी की घटना सामने आई है।

पुलिस ने शुरू की आरोपी तलाश

Chakubaji In Bilaspur: मिली जानकारी के अनुसार, देवरीखुर्द शराब दुकान के पास एक ऑटो चालक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। वारदात तोरवा थाना क्षेत्र में हुई। शुरुआती जानकारी में मामला आपसी विवाद से जुड़ा होने की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। हत्या के पीछे की वजह और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।

इन्हें भी पढ़ें:-