छत्तीसगढ़ : बस्तर में 25 लाख रुपये के इनामी माओवादी नेता समेत 10 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ : बस्तर में 25 लाख रुपये के इनामी माओवादी नेता समेत 10 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
जगदलपुर, 28 नवंबर (भाषा) छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में 'पूना मारगेम: पुनर्वास से पुनर्जीवन' पहल के अंतर्गत दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी (डीकेएसजेडसी) के वरिष्ठ सदस्य चैतू उर्फ श्याम दादा समेत कुल 65 लाख रुपये के इनामी 10 माओवादियों ने शुक्रवार को सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बस्तर जिले के मुख्यालय जगदलपुर में आज 10 नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।
उन्होंने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले डीकेएसजेडसी सदस्य चैतू उर्फ श्याम दादा के सिर पर 25 लाख रुपये तथा डिविजनल कमेटी सदस्य सरोज उर्फ मल्कू सोढ़ी के सिर पर आठ लाख रुपये का इनाम है।
अधिकारियों ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले एरिया कमेटी सदस्य भूपेश उर्फ सनक राम फुरामी, प्रकाश उर्फ फिल साय सलाम, कमलेश उर्फ झितरू यादव, जन्नी उर्फ रायमती सलाम, संतोष उर्फ सन्नू आचला और रामशीला उर्फ बुकली सलाम के सिर पर पांच-पांच लाख रुपये तथा पार्टी सदस्य नवीन उर्फ भाजू सलाम और जयति उर्फ मनाई कश्यप के सिर पर एक-एक लाख रुपये का इनाम है।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन, भारत सरकार, बस्तर पुलिस, स्थानीय प्रशासन तथा सुरक्षा बल क्षेत्र में शांति स्थापना, पुनर्वास सुनिश्चित करने और समावेशी विकास को आगे बढ़ाने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध हैं।
वहीं बस्तर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पट्टिलिंगम ने कहा, ''‘पूना मारगेम: पुनर्वास से पुनर्जीवन' बस्तर में स्थायी शांति, गरिमा और समग्र प्रगति की दिशा में एक परिवर्तनकारी पहल के रूप में उभर रही है। आज का पुनर्वास कार्यक्रम जगदलपुर और आसपास के क्षेत्रों में स्थानीय समाज, जिला प्रशासन, बस्तर पुलिस तथा केंद्रीय सुरक्षाबलों के सतत, समन्वित और दृढ़ प्रयासों का परिणाम है। यह पहल बस्तर में जनविश्वास को मजबूत कर रही है और सकारात्मक बदलाव की रफ्तार को बढ़ा रही है।''
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पिछले 23 महीनों में छत्तीसगढ़ में माओवादी नेताओं समेत 2200 से अधिक नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है।
भाषा सं संजीव नोमान
नोमान
लेखक के बारे में
Web Title: छत्तीसगढ़ : बस्तर में 25 लाख रुपये के इनामी माओवादी नेता समेत 10 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़
और भी पढ़ें ›
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची
01 Oct 2026 | 8:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में शव को ले जा रही एंबुलेंस के उड़े परखच्चे, नर्स की दर्दनाक मौत, मंजर देख कांप उठे लोग
01 Oct 2026 | 2:11 pm
Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला
01 Oct 2026 | 11:11 am
Shoaib Dhebar Extortion Case Raipur: शोएब ढेबर की तलाश में पुलिस ने कई ठिकानों पर मारा छापा, कांग्रेस नेता से रंगदारी मांगने से जुड़ा है मामला
01 Oct 2026 | 11:08 am
Surrendered Women Naxalites Film Debut: सुकमा की इतनी आत्मसमर्पित महिला नक्सली अब नजर आएंगी बड़े पर्दे पर, इस फिल्म से करेंगी डेब्यू, सीएम साय ने जताई ख़ुशी
01 Oct 2026 | 9:43 am
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am