Bilaspur Violence News: न्यायधानी में देर रात इस बात पर बाद भड़का विवाद, पथराव में 50 से ज्यादा घायल, इलाके में भारी पुलिस बल तैनात, धारा 144 लागू
Bilaspur Violence News: न्यायधानी में देर रात इस बात पर बाद भड़का विवाद, पथराव में 50 से ज्यादा घायल, इलाके में भारी पुलिस बल तैनात, धारा 144 लागू
Bilaspur Violence News: न्यायधानी में देर रात इस बात पर बाद भड़का विवाद, पथराव में 50 से ज्यादा घायल, इलाके में भारी पुलिस बल तैनात, धारा 144 लागू /image: IBC24 File
बिलासपुर। Bilaspur Violence News: छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर के सिटी कोतवाली क्षेत्र में बीती रात हुए बवाल के बाद इलाके में धारा 144 लागू कर दी गई है और सोशल मीडिया पर भी पुलिस की कड़ी नजर है। भड़काऊ या विवादित पोस्ट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। पुलिस की टीम सीसीटीवी फुटेज, ड्रोन कैमरों के जरिए जांच में जुटी हैं। बताया जा रहा है कि पथराव में थाना प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मी घायल हुए हैं, जबकि दोनों पक्षों के दर्जनों लोगों को भी चोटें आई हैं। पुलिस आज दोनों पक्षों के खिलाफ FIR दर्ज करेगी।
50 से ज्यादा लोग घायल
आपको बता दें कि कल रात बिलासपुर में मामूली विवाद ने देखते ही देखते सांप्रदायिक तनाव का रूप ले लिया। कोतवाली क्षेत्र के मसानगंज इलाके में दो पक्ष आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते जमकर पथराव शुरू हो गया। हालात इस कदर बिगड़े कि भीड़ को नियंत्रित करने पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा और अब जिले में धारा 144 लागू कर दिया है। पुलिस ने उपद्रवियों को खदेड़ने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े और बम भी चलाए।
मौके पर पहुंचे एसपी और कलेक्टर
Bilaspur Violence News घटना की सूचना मिलते ही एसपी रजनीश सिंह और कलेक्टर संजय अग्रवाल मौके पर पहुंचे। और देर रात तक स्थिति पर नजर बनाए रखी। विवाद और पथराव में दोनों पक्षों के 50 से ज्यादा लोगों के घायल होने की सूचना है। तनाव को देखते हुए बिलासपुर जिले का अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर तैनात किया गया। वहीं सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए दूसरे जिलों से भी पुलिस बल बुलाया गया। संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार पूरी रात पेट्रोलिंग की गई। अधिकारियों ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।
कैसे भड़क विवाद?
जानकारी के मुताबिक, विवाद की शुरुआत सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक कमेंट को लेकर हुई। आरोप है कि मुस्लिम समुदाय से जुड़े कुछ युवकों की ओर से गौवंश को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम और फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणियां की गई थीं। इसके बाद हिंदू संगठनों से जुड़े लोगों में नाराजगी थी। इसी बीच मसानगंज क्षेत्र से हिंदू संगठन से जुड़े चार युवक गुजर रहे थे। यह इलाका मुस्लिम बहुल है। इसी दौरान मुस्लिम समुदाय के कुछ युवकों ने इन चार युवकों को रोक लिया और सोहेल खान समेत कुछ युवकों ने अक्षत सिंह और उसके एक साथी के साथ मारपीट की। घटना के बाद युवकों ने इसकी जानकारी हिंदू संगठन से जुड़े लोगों को दी।
Bilaspur Violence News मारपीट की जानकारी फैलने के बाद हिंदू संगठन से जुड़े लोग बड़ी संख्या में मसानगंज क्षेत्र में पहुंच गए। इसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते विवाद बढ़ गया कि दोनों ओर से पथराव शुरू हो गया। बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर जमा हो गए। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एसपी रजनीश सिंह और कलेक्टर संजय अग्रवाल भी मौके पर पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने घटनास्थल पर मौजूद रहकर पुलिस अधिकारियों से स्थिति की जानकारी ली और हालात को नियंत्रित करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए।
भारी पुलिस बल तैनात
इस सांप्रदायिक तनाव के बाद पूरे इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। पथराव और विवाद के दौरान दोनों पक्षों के 50 से ज्यादा लोगों के घायल होने की सूचना है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। तनाव को देखते हुए बिलासपुर जिले के अलग-अलग थानों से पुलिस बल बुलाकर संवेदनशील इलाकों में तैनात किया गया। इसके अलावा दूसरे जिलों से भी अतिरिक्त पुलिस बल मंगाया गया। पूरी रात क्षेत्र में स्थिति तनावपूर्ण बना रहा।
गौवंश को लेकर टिप्पणी के बाद बवाल! दो पक्षों में जमकर पत्थरबाजी https://t.co/itSuYWNTqF
— IBC24 News (@IBC24News) August 29, 2026
ये भी पढ़ें
- CNG Price Hike Today: आम आदमी को फिर लगा जोर का झटका, आज से महंगा हुआ सफर, CNG के दाम बढ़े, जानें ताजा रेट
- CG Anganwadi Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के पद पर निकली भर्ती, यहां से तुरंत करें आवेदन, देखिए किस जिले में कितने पद खाली
- Alka Baghmar Innova Fire Video: छत्तीसगढ़ में महापौर की इनोवा में लगी भीषण आग, चार अन्य लोग भी थे सवार, पलभर में खाक हो गई कार, सामने आया रोंगटे खड़ा कर देने वाला वीडियो

Facebook


