Petrol and Diesel Restriction Withdraw: भारत में ख़त्म हुआ पेट्रोल-डीजल का संकट!.. एक जुलाई से मोदी सरकार हटाने जा रही है ये पाबंदी, 12 जून को लागू हुआ था प्रतिबंध
Petrol and Diesel Restriction Withdraw: केंद्र सरकार ने 1 जुलाई से व्यावसायिक ग्राहकों के लिए पेट्रोल-डीजल बिक्री पर लगाया गया अस्थायी प्रतिबंध हटा दिया।

Petrol and Diesel Restriction Withdraw
- 1 जुलाई से ईंधन बिक्री पर प्रतिबंध समाप्त।
- व्यावसायिक ग्राहक फिर सामान्य खरीद सकेंगे ईंधन।
- कालाबाजारी रोकने के लिए लगाया गया था प्रतिबंध।
नई दिल्ली: केंद्र सरकार की तरफ से आम लोगों केलिए खुशखबरी सामने आई है। दरअसल केंद्र की मोदी सरकार ने 1 जुलाई से पेट्रोल और डीजल की रिटेल बिक्री पर खरीदारों के लिए लगाए गए प्रतिबंध हटाने का फैसला किया है। (Petrol and Diesel Restriction Withdraw) इसके साथ ही उद्योगों, संस्थानों, परिवहन कंपनियों और अन्य व्यावसायिक उपभोक्ताओं को फिर से पेट्रोल पंपों से सामान्य रूप से ईंधन खरीदने की अनुमति मिल जाएगी।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
12 जून को लागू किए गए थे प्रतिबंध
सरकार ने 12 जून 2026 को 'मोटर स्पिरिट एवं हाई स्पीड डीजल (खुदरा आउटलेट के माध्यम से आपूर्ति का अस्थायी विनियमन) आदेश, 2026' लागू किया था। इसके तहत व्यावसायिक खरीदारों को रिटेल पेट्रोल पंपों से ईंधन खरीदने पर रोक लगा दी गई थी। इसके अलावा डीजल की बिक्री प्रति ग्राहक या वाहन प्रतिदिन 200 लीटर तक सीमित कर दी गई थी। अब यह आदेश 1 जुलाई से समाप्त हो जाएगा।
ब्लैक मार्केटिंग और जमाखोरी रोकने के लिए उठाया गया था कदम
पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने उस समय साफ़ किया था कि यह फैसला ईंधन की कालाबाजारी, जमाखोरी और रिटेल पंपों से डीजल की अवैध निकासी रोकने के लिए लिया गया था। (Petrol and Diesel Restriction Withdraw) मंत्रालय ने यह भी कहा था कि यह कोई राशनिंग व्यवस्था नहीं, बल्कि अस्थायी एहतियाती कदम था। सरकार के अनुसार, पश्चिम एशिया में आपूर्ति संबंधी अनिश्चितता के दौरान कई औद्योगिक और व्यावसायिक उपभोक्ता थोक डीजल की तुलना में सस्ता होने के कारण रिटेल पेट्रोल पंपों से डीजल खरीदने लगे थे। इससे सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों के पंपों पर डीजल की मांग अचानक बढ़ गई थी।
1 जुलाई से बहाल होगी सामान्य व्यवस्था
सरकार ने कहा है कि देश में पेट्रोल और डीजल की कोई कमी नहीं है और अब स्थिति सामान्य होने के बाद अस्थायी प्रतिबंध समाप्त किए जा रहे हैं। इसके साथ ही इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम सहित सभी सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों के पेट्रोल पंपों पर 1 जुलाई से व्यावसायिक ग्राहकों के लिए सामान्य ईंधन बिक्री फिर शुरू हो जाएगी।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
The Ministry of Petroleum and Natural Gas has withdrawn the temporary regulatory measures governing the sale and distribution of Motor Spirit (MS) and High Speed Diesel (HSD) through retail outlets of Public Sector Oil Marketing Companies with effect from 1st July, 2026. pic.twitter.com/zgGcjs3s02
— ANI (@ANI) June 29, 2026
इन्हें भी पढ़ें:
सपा प्रमुख मथुरा की श्रीकृष्ण जन्मभूमि के मुद्दे पर चुप क्यों: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष
ऑस्ट्रेलिया-वानुआतु सुरक्षा समझौते के कारण चीन सैन्य अड्डा नहीं बना सकेगा
टी20 विश्व कप में एक और नाकामी के बाद भारतीय महिला टीम को करना होगा आत्ममंथन
छोटी राशि के कर्ज देने वाले वित्तीय संस्थानों की संपत्ति की गुणवत्ता में मई में सुधार: रिपोर्ट
उप्र सरकार 1.04 करोड़ से संवारेगी गोमती नदी का उद्गम स्थल :पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री
महाराष्ट्र के स्कूलों में मराठी अनिवार्य, नियमों का उल्लंघन करने पर रद्द हो सकती है मान्यता : मंत्री
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: उत्तर: केंद्र सरकार ने 1 जुलाई 2026 से व्यावसायिक ग्राहकों पर लगा अस्थायी प्रतिबंध हटाने का फैसला किया है।
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: Centre Lifts Temporary Fuel Sale Restrictions for Commercial Buyers from July 1
बिज़नेस
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pmखाद्य आपूर्ति को ‘हथियार’ की तरह इस्तेमाल करने और वैध उपायों में अंतर करना जरूरी: गोयल
01 Oct 2026 | 10:30 pmऊर्जा सुरक्षा के लिए मजबूत नियमन, बाजार आधारित सुधारों की जरूरत: नीति सदस्य गौबा
01 Oct 2026 | 10:13 pmमहाराष्ट्र में संपत्ति दस्तावेजों के पंजीकरण के लिए आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य
01 Oct 2026 | 10:02 pm