CG Politics News: वोट चोरी मामले में पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज ने भाजपा पर साधा निशाना, डिप्टी सीएम अरुण साव ने किया पलटवार
CG Politics News: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के वोट चोरी के आरोप को लेकर छत्तीसगढ़ में भी सियासत गरमाई हुई है।

CG Politics News/Image Credit: Arun sao And tamradhwaj sahu Facebook
- राहुल गांधी के वोट चोरी के आरोप को लेकर छत्तीसगढ़ में भी सियासत गरमाई हुई है।
- पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने भाजपा पर साधा निशाना।
- डिप्टी सीएम अरुण साव ने पूर्व मंत्री साहू के बयान पर किया पलटवार।
रायपुर: CG Politics News: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के वोट चोरी के आरोप को लेकर छत्तीसगढ़ में भी सियासत गरमाई हुई है। आज रायपुर के राजीव भवन में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में राहुल गांधी के इस मामले में ली गई प्रेस कांफ्रेंस और जारी किए गए वीडियो का प्रसारण किया गया। पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, पूर्व मंत्री सतनारायण शर्मा, धनेंद्र साहू, अमितेश शुक्ल, पूर्व संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, पूर्व महापौर प्रमोद दुबे सहित कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इस वीडियो को सुना और देखा।
पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज ने भाजपा पर साधा निशाना
CG Politics News: इस पर पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि हमारे नेताओं ने चुनाव आयोग की गड़बड़ियों को लेकर पहले भी सवाल उठाए है। बिना चुनाव आयोग की मिलीभगत के ऐसे वोट चोरी संभव नहीं है। वोटों चोरी करके बीजेपी पहले के चुनाव भी जीती है। बीजेपी के बार बार प्रमाण मांगे जाने पर कहा कि प्रमाण के साथ ही प्रेस कांफ्रेंस हुई है ।राहुल गांधी ने चुनाव आयोग से सवाल पूछे है ना की बीजेपी से लेकिन चुनाव आयोग की एजेंसी बन कर बीजेपी जवाब दे रही है।
डिप्टी सीएम साव ने किया पलटवार
CG Politics News: इस पर पलटवार करते हुए उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि कांग्रेस नेताओं की बुद्धि पर दया आती है। ईवीएम पर प्रश्न करते है फिर चुनाव जीतते हैं ।ईवीएम से बात नहीं बनी तो अब वोटर लिस्ट पर अटके है । वोटर लिस्ट तैयार करने की वैधानिक प्रक्रिया है जिस वोटर लिस्ट बनाने में इतनी वैधानिक प्रक्रिया है उसपर प्रश्न चिन्ह उठाकर क्या करना चाहते है ।पंचायत चुनाव बैलेट पेपर से हुआ इसमें भी चुनाव हारे ।अब ये वोटर लिस्ट में पहुँच गए हैं ।वोटर लिस्ट के बाद कांग्रेस का आगे का भी कोई प्लान होगा ।
लेखक के बारे में
I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.
और भी पढ़ें...Web Title: Chhattisgarh BJP-Congress Politics News
छत्तीसगढ़
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची
01 Oct 2026 | 8:06 pm