रायपुर। Ravi Bhagat Resigns From BJP भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत ने भारतीय जनता पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष और रायगढ़ जिला अध्यक्ष को भेजा है। रवि भगत ने अपने इस्तीफा पत्र में पार्टी छोड़ने का कारण निजी कारण बताया है। हालांकि राजनीतिक गलियारों में उनके इस फैसले को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।
Ravi Bhagat Resigns From BJP बता दें कि रवि पिछले कुछ महीनों से पार्टी की कार्यप्रणाली और संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर नाराज चल रहे थे। रवि भगत लंबे समय से संगठन में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। ऐसे में उनके इस्तीफे को भाजपा के लिए एक महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रम माना जा रहा है। अब राजनीतिक नजरें इस बात पर टिकी हैं कि पार्टी नेतृत्व उनके इस्तीफे को स्वीकार करता है या उन्हें मनाने का प्रयास किया जाता है। वहीं, रवि भगत के अगले राजनीतिक कदम को लेकर भी अटकलें तेज हो गई हैं।
ये भी पढ़ें