रायपुर: Cgbse Result 2025 छत्तीसगढ़ 10वीं-12वीं का रिजल्ट आज दोपहर 3 बजे जारी किया जाएगा। सीएम विष्णुदेव साय दोनों कक्षाओं के परिणामों की एक साथ घोषणा करेंगे। इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई है।
Cgbse Result 2025 बता दें कि बोर्ड एग्जाम में इस बार 5.71 लाख छात्र शामिल हुए थे। मार्च में यह परीक्षा शुरू हुई और मार्च में ही समाप्त हुई थी। कापियों का मूल्यांकन भी मार्च में ही शुरू हो गया था। इसके प्रदेश में 36 मूल्यांकन केंद्र बनाए गए थे। 17 अप्रैल तक पूरी कापियां जांचने के लक्ष्य रखा गया था। निर्धारित तारीख में मूल्यांकन पूरा हुआ। अब रिजल्ट भी तैयार हो चुका है। गौरतलब है कि पिछली बार यानी सीजी बोर्ड एग्जाम 2024 में दसवीं का रिजल्ट 75.61 प्रतिशत और बारहवीं का 80.74 था।
छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं और 12वीं के परिणाम 7 मई 2025 को दोपहर 3 बजे घोषित किए जाएंगे।
रिजल्ट चेक करने के लिए क्या करना होगा?
रिजल्ट चेक करने के लिए, आपको cgbse.nic.in पर जाना होगा, 'स्टूडेंट्स कॉर्नर' में जाकर परीक्षा परिणाम पर क्लिक करना होगा, फिर रोल नंबर और कैप्चा कोड डालकर परिणाम देख सकते हैं।
पिछले साल (2024) का रिजल्ट क्या था?
पिछले साल 10वीं का रिजल्ट 75.61 प्रतिशत और 12वीं का रिजल्ट 80.74 प्रतिशत था।
परीक्षा के दौरान कितने छात्रों ने भाग लिया था?
इस बार 5.71 लाख छात्रों ने छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा में भाग लिया था।
क्या वेबसाइट पर रिजल्ट चेक करने के अलावा कोई अन्य तरीका है?
नहीं, रिजल्ट cgbse.nic.in वेबसाइट के माध्यम से ही चेक किया जा सकता है।