CG DGP on Naxalism: हथियार छोड़कर यहां छिपे हुए हैं कुछ नक्सली! DGP अरुण देव गौतम का बड़ा बयान, कहा- कोई भी बड़ा समूह नहीं है सक्रिय
हथियार छोड़कर यहां छिपे हुए हैं कुछ नक्सली! DGP अरुण देव गौतम का बड़ा बयान, Chhattisgarh DGP Arun Dev Gautam on Naxalism
अंबिकापुर। CG DGP on Naxalism: छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खात्मे को लेकर राज्य के डीजीपी अरुण देव गौतम ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान स्थिति अब पूरी तरह स्पष्ट हो चुकी है और प्रदेश में नक्सल गतिविधियां लगभग समाप्ति की ओर हैं। डीजीपी गौतम के अनुसार अब केवल इक्का-दुक्का नक्सली ही बचे हैं, जिन्होंने हथियार छोड़ दिए हैं और अपनी सुरक्षा के लिए गांवों में छिपे हुए हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि छत्तीसगढ़ की सीमा के भीतर अब नक्सलियों का कोई भी संगठित हथियारबंद समूह सक्रिय रूप से नहीं घूम रहा है।
दरअसल, छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुखिया अंबिकापुर में आज संभाग के पुलिस विभाग की एक महत्वपूर्ण और उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक ली। समीक्षा बैठक में संभाग की सुरक्षा और कानून व्यवस्था को लेकर कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा हुई। संभाग के सभी जिलों में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था की मौजूदा स्थिति का आकलन DGP ने किया। बैठक को लेकर DGP अरुण देव गौतम ने कहा कि बैठक में अपराध के पर्वेक्षण और थाना स्तर पर पुलिस की कार्यप्रणाली पर विस्तार से चर्चा हुई है। DGP ने कहा कि सरगुजा संभाग रुरल डिवीजन है, इसके चलते कई बार पुलिस दूर-दूर तक नहीं पहुंच पाती है। ऐसे पुरानी पुलिस की व्यवहारिक तरकीब को अपनाने के लिए चर्चा की गई है। DSP स्तर के अधिकारियों को थाना व अपने क्षेत्र की बारिक जानकारियों को सुधारने के लिए निर्देशित किया गया। वहीं पुलिस अधीक्षकों को कम्युनिटी पुलिसिंग पर ध्यान देने और आईजी को SDOP के कार्यों की लगातार समीक्षा करने के निर्देश दिए गए हैं।
अफीम मामले को लेकर बड़ा बयान
CG DGP on Naxalism: डीजीपी ने कहा कि अफीम के मामले में पुलिस को बारिकी से कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही डीजीपी ने कहा कि छग में हथियारबंद नक्सलवाद समाप्त हो चुका है। कुछ लोग अपने बचाव के लिए गांव में छिपे हुए है, मगर वे लोग हथियारबंद नहीं है। डीजीपी ने कहा कि पहले गांजा उत्पादन में नक्सलियों की संलिप्तता दिखती थी, मगर अब ऐसा नहीं है।
इन्हें भी पढ़ेंः-
- West Bengal Assembly Election 2026: ‘जेल जा चुके भाजपा कार्यकर्ताओं को मिलेगा 5000 रुपये भत्ता’.. पहली कैबिनेट की बैठक में लिया जाएगा फैसला!…
- Jashpur Crime News: खेत में इस हाल में मिला कॉलेज छात्रा का शव, देखकर ग्रामीणों और पुलिस के भी उड़ गए होश
- CMHO Sanjay Mishra Suspended: जिले के CMHO सस्पेंड.. आदेश जारी होते ही स्वास्थ्य महकमें में मचा हड़कंप, पढ़ें क्या लिखा है निलंबन आदेश में..
- Shikshamitra-Anudeshak Salary Hike: शिक्षामित्रों और अनुदेशकों को बड़ी सौगात, मानदेय में ताबड़तोड़ बढ़ोतरी, खुद सीएम ने किया ऐलान, इसी महीने से होगा लागू
- Raghav Chadha Reply AAP: “मैं घायल, इसलिए घातक हूँ”.. राघव चड्ढा ने सिलसिलेवार तरीके से दिए AAP के आरोपों के जवाब.. क्या पार्टी से कटेगा पत्ता?
- BJP Attacks on Aam Admi Party: ‘केजरीवाल भयानक कपटीवाल है.. शहंशाह के मर्जी के खिलाफ जो गया, वह नहीं रहेगा”.. राघव मामले में BJP के निशाने पर आप
- Chhattisgarh Train Cancelled: छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों को बड़ा झटका, अचानक रेलवे ने इन ट्रेनों को किया रद्द, जानिए क्या है वजह?

Facebook


