Swine Flu Case in CG: मलेरिया के बाद छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का खतरा, इस जिले में लगातार बढ़ रहे मरीज, स्वास्थ्य विभाग ने कसी कमर

Ads

मलेरिया के बाद छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का खतरा, इस जिले में लगातार बढ़ रहे मरीज, Chhattisgarh faces swine flu threat After malaria

  •  
  • Publish Date - August 27, 2026 / 06:28 PM IST,
    Updated On - August 27, 2026 / 06:30 PM IST

बिलासपुर। Swine Flu Case in CG जिले में मलेरिया के बाद अब स्वाइन फ्लू के मामले भी तेजी से बढ़ने लगे हैं। जिले में स्वाइन फ्लू से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 10 हो गई है। इनमें से दो मरीजों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिनका अपोलो अस्पताल में उपचार जारी है। गंभीर मरीजों में 75 वर्षीय वृद्धा और 30 वर्षीय युवक शामिल हैं।

Swine Flu Case in CG स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 30 वर्षीय युवक की रायपुर की ट्रैवल हिस्ट्री सामने आई है, जबकि 75 वर्षीय वृद्धा की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं मिली है। दोनों मरीजों की स्थिति पर चिकित्सकों की टीम लगातार नजर रख रही है। मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी व्यवस्था और सख्त कर दी है। सीआईएमएस और जिला अस्पताल के साथ-साथ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) स्तर पर भी निगरानी बढ़ाई गई है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें मरीजों की स्थिति और संभावित मामलों पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। विभाग का कहना है कि स्वाइन फ्लू से जुड़े लक्षण दिखाई देने पर लापरवाही न करें और तत्काल चिकित्सकीय सलाह लें। जिले में बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग फिलहाल अलर्ट मोड पर है।

इन्हें भी पढ़ें:-