Ghazipur Crime News: महिला ने दो नाबालिग बेटों को उतारा मौत के घाट, पति की इस हरकत से थी नाराज, जानकर आपको भी लगेगा झटका

Ads

Ghazipur Crime News: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में महिला ने अपने दो नाबालिग बेटों की हत्या कर दी। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

  •  
  • Publish Date - August 27, 2026 / 06:03 PM IST,
    Updated On - August 27, 2026 / 06:06 PM IST

Ghazipur Crime News| Photo Credit: IBC24

HIGHLIGHTS
  • गाजीपुर जिले में एक महिला ने अपने दो नाबालिग बेटों की हत्या कर दी।
  • पति के घर आना बंद करने के बाद से महिला परेशान रहती थी।
  • पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।

Ghazipur Crime News: गाजीपुर: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में एक महिला ने अपने दो नाबालिग बेटों को नींद की दवा मिला खाना खिलाने के बाद लोहे की चीज से उनके सिर पर वार करके हत्या कर दी। पुलिस आरोपी मां को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस अधीक्षक डॉ. इराज राजा ने गुरुवार को बताया कि खानपुर थाना क्षेत्र के राजाहाटी गांव में बुधवार को हुई इस घटना में मारे गए बच्चों की पहचान करण राजभर (13) और आर्यन राजभर (11) के तौर पर हुई है।

घर के अंदर मिले दोनों के शव

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दोनों लड़कों के शव उनके घर के एक कमरे में चारपाई पर मिले और उनके सिर पर गंभीर चोटें पायी गयी हैं। (Ghazipur Crime News) राजा ने घटनास्थल का मुआयना करने के बाद कहा, ‘‘पूरे मामले की बारीकी से जांच की जा रही है।’’ पुलिस अधीक्षक के मुताबिक, लड़कों के पिता अर्जुन राजभर ने लगभग 15 साल पहले पूजा राजभर से शादी की थी लेकिन करीब दो साल पहले उसने कथित तौर पर दूसरी महिला से शादी कर ली थी।

महिला ने इस वजह से दिया वारदात को अंजाम

Ghazipur Crime News: पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इसके बाद अर्जुन ने घर आना बंद कर दिया था जिससे पूजा और उसके बच्चों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा था। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पति द्वारा परिवार को छोड़ने के बाद पूजा कथित तौर पर परेशान थी और हो सकता है कि इन्हीं हालात में उसने यह कदम उठाया हो। उन्होंने बताया कि पूजा को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और मामले के सभी पहलुओं की जांच जारी है।

इन्हें भी पढ़ें:-