(TVS Jupiter 110 Spectral Range Launched/ Image Credit: Instagram)
नई दिल्ली: TVS Jupiter 110 Spectral Range Launched: भारत के स्कूटर बाजार में टीवीएस ने अपनी लोकप्रिय Jupiter 110 को नई Spectral Range के साथ पेश (TVS Jupiter 110 Spectral Range Launched) किया गया है। कंपनी ने इस नए वर्जन में स्कूटर के डिजाइन को पहले से ज्यादा आकर्षक बनाने पर ध्यान दिया है। नई रेंज को डुअल-टोन कलर थीम के साथ बाजार में उतारा गया है। इसमें दो नए रंगों के विकल्प मिलते हैं जो स्कूटर को प्रीमियम लुक देता है। टीवीएस का यह नया अपडेट उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर पेश किया गया है जो रोजमर्रा के इस्तेमाल के साथ स्टाइलिस स्कूटर पसंद करते हैं।
नई TVS Jupiter 110 Spectral Range में कई उपयोगी और आधुनिक (TVS Jupiter 110 Spectral Range Launched) फीचर्स दिए गए हैं। इसमें प्रीमियम और लंबी सीट मिलती है, जिससे राइडर और पीछे बैठने वाले व्यक्ति को बेहतर आराम मिलने की उम्मीद है। स्कूटर में सेगमेंट के पहले सीक्वेंशियल टर्न इंडिकेटर भी दिए गए हैं। इसके अलावा टाइप-C चार्जिंग पोर्ट की सुविधा मिलती है। सामान रखने के लिए इसमें 33 लीटर का बड़ा बूट स्पेस दिया गया है जो रोजमर्रा की जरूरतों के लिए काफी उपयोगी है।
फीचर्स की बात करें तो Jupiter 110 की नई रेंज में TVS SmartXonnect तकनीक भी मिलती है। इसके जरिए राइडर को नेविगेशन की सुविधा के साथ कॉल और SMS अलर्ट जैसी जानकारी मिल सकती है। इसके अलावा स्कूटर में TVS iGO Assist भी दिया गया है। इन सुविधाओं का मकसद स्कूटर को ज्यादा सुविधाजनक और तकनीकी रूप से बेहतर बनाना है। खासतौर पर शहर में रोजाना यात्रा करने वाले ग्राहकों के लिए ये फीचर्स उपयोगी साबित हो सकते हैं।
नई Spectral Range में कंपनी ने इंजन में कोई (TVS Jupiter 110 Spectral Range Launched) बड़ा बदलाव नहीं किया है। इसमें पहले की तरह 113.3 सीसी क्षमता वाला पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह इंजन 5.9 किलोवाट की अधिकतम पावर और 9.8 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करता है। यानी कंपनी ने इंजन के प्रदर्शन में बदलाव करने के बजाय डिजाइन, फीचर्स और प्रीमियम अपील को बेहतर बनाने पर जोर दिया है। इससे स्कूटर को शहर में रोजाना इस्तेमाल के लिए व्यावहारिक विकल्प के तौर पर पेश किया गया है।
टीवीएस मोटर कंपनी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिरुद्ध हलदर के मुताबिक, Jupiter Dual-Tone की नई रेंज कंपनी की इस यात्रा को आगे बढ़ाती है। उन्होंने बताया कि इसमें सेगमेंट में पहली बार Spectral कलर विकल्प और सीक्वेंशियल टर्न सिग्नल लैंप जैसी सुविधाएं शामिल की गई हैं। वहीं, अगर कीमत की बात करें तो TVS Jupiter 110 Spectral Range की एक्स-शोरूम कीमत 89,825 रुपये से शुरू होती है।