Rajnandgaon Crime News /image: Social Media
Rajnandgaon Crime News: राजनांदगांव: छत्तीसगढ़ की संस्कारधानी कहे जाने वाले राजनांदगांव में युवक का शव मिलने के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। जांच में सामने आया है कि युवक की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसकी पत्नी ने ही अपने प्रेमी के साथ मिलकर की थी। दोनों ने हत्या के बाद वारदात को हादसा दिखाने की कोशिश भी की थी।
इस मामले में पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपियों ने 10 अगस्त को युवक की हत्या को अंजाम दिया था। बताया जा रहा है कि युवक के सिर पर पत्थर मारकर उसकी हत्या की गई। इसके बाद मामले को दुर्घटना का रूप देने का प्रयास किया गया।
घटना की जांच के दौरान पुलिस ने मोबाइल लोकेशन और पूछताछ के आधार पर मामले की कड़ियां जोड़नी शुरू कीं। (Rajnandgaon Crime News) जांच आगे बढ़ने पर पत्नी और उसके प्रेमी की भूमिका सामने आई। पुलिस ने दोनों से पूछताछ की, जिसके बाद हत्या का राज खुल गया।
Rajnandgaon Crime News: मामले में चिचोला पुलिस चौकी ने मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर हत्या के पीछे की वजह और वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी जुटा रही है। पुलिस अब मामले में साक्ष्यों को जुटाने के साथ हत्या की पूरी परिस्थितियों की जांच कर रही है। आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है।
इन्हें भी पढ़ें:-