Chamoli Cloudburst Video: उत्तराखंड में बादल फटने से आया सैलाब, चंद सेकंड में बह गया पुल, खौफनाक वीडियो आया सामने
Chamoli Cloudburst Video: उत्तराखंड में बादल फटने से आया सैलाब, चंद सेकंड में बह गया पुल, खौफनाक वीडियो आया सामने
- चमोली की नीति घाटी में तमक नाला उफान पर आने से पुल क्षतिग्रस्त होने की खबर है
- पानी के तेज बहाव में वैली ब्रिज बहने और वाहनों के बहने का वीडियो सामने आया है
- प्रशासन, SDRF और NDRF की टीमें मौके के लिए रवाना की गई हैं; लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है
चमोली। Chamoli Cloudburst Video: उत्तराखंड में भारी बारिश का कहर जारी है, कई इलाकों में बदल फटने से बाढ़ जैसे हालात हैं। इसी बीच चमोली में बादल फटने का एक डरावना वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आप देख सकते है कि पानी के सैलाब में कुछ ही सेकंड में वैली ब्रिज कैसे उखड़कर बह गया। कई गाड़ियां बह गईं।
बचाव टीम मौके के लिए रवाना (Cloudburst Video Uttarakhand)
उत्तराखंड के सूचना और जनसंपर्क विभाग ने यह वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि- चमोली जिले की नीति घाटी में तमक नाले के उफनाने से नाले पर निर्मित पुल क्षतिग्रस्त हो गया है। मलारी गांव से आगे आवाजाही बाधित हो गई। इस घटना में अभी तक किसी व्यक्ति के हताहत होने की नहीं है। जिला प्रशासन, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है।
Chamoli Cloudburst Video प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है कि मौसम खराब होने की स्थिति में अनावश्यक यात्रा न करें और प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।
चमोली जिले की नीति घाटी में तमक नाले के उफनाने से नाले पर निर्मित पुल क्षतिग्रस्त। मलारी गांव से आगे आवाजाही हुई बाधित। किसी व्यक्ति के हताहत होने की नहीं है अभी तक कोई सूचना। जिला प्रशासन, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम मौके के लिए रवाना।#NitiGhati#Chamoli #Uttarakhand… pic.twitter.com/j2WHcTSuIM
— Uttarakhand DIPR (@DIPR_UK) August 10, 2026
एक और शख्स ने वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि- चमोली का यह Video देखिए, बादल फटने से आए सैलाब में वैली ब्रिज कैसे उखड़कर बह गया…
उत्तराखंड में तबाही –
चमोली का यह Video देखिए, बादल फटने से आए सैलाब में वैली ब्रिज कैसे उखड़कर बह गया… https://t.co/oAV2FKKQdF pic.twitter.com/297ClSZhkZ
— Sachin Gupta (@Sachingupta) August 10, 2026
ये भी पढ़ें
- Colombia Earthquake News: भूकंप से मचा हाहाकार, एक साथ 111 लोगों की मौत….हर तरफ मची चीख-पुकार
- Maharashtra Hostel Snake Bite: आधी रात हॉस्टल में पहुंचा सांप, एक के बाद एक कई छात्राओं को डसा, 3 की मौत, मचा हड़कंप
- Jhiram Ghati Naxal attack Hearing: झीरम नक्सली हमले पर फाइनल हियरिंग आज, 27 कांग्रेस नेताओं की हुई थी हत्या

Facebook


