Chhattisgarh Farmer News: किसानों की टेंशन खत्म, खाद वितरण के नियमों में सरकार ने किया बड़ा बदलाव, जानें कब और कितनी मिलेगी खाद

Ads

Chhattisgarh Farmer News: छत्तीसगढ़ सरकार ने खरीफ 2026 के लिए यूरिया वितरण के नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

  •  
  • Publish Date - June 30, 2026 / 01:30 PM IST,
    Updated On - June 30, 2026 / 01:32 PM IST

Chhattisgarh Farmer News/Photo Credit: AI Image

HIGHLIGHTS
  • खरीफ 2026 में पात्र किसानों को खरीफ 2025 के बराबर यूरिया उपलब्ध कराया जाएगा
  • सहकारी समितियों में पर्याप्त स्टॉक होने पर किसानों को एकमुश्त यूरिया मिलेगा
  • डीएपी वितरण की पुरानी व्यवस्था जारी रहेगी, बदलाव केवल यूरिया वितरण में किया गया है

रायपुर। Chhattisgarh Farmers News: धान बुवाई के बीच छत्तीसगढ़ के किसानों को साय सरकार ने बड़ी राहत दी है। खरीफ सीजन में किसानों को यूरिया की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने उर्वरक वितरण व्यवस्था में महत्वपूर्ण बदलाव किया है। कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा जारी संशोधित दिशा-निर्देशों के अनुसार अब पात्र किसानों को खरीफ 2025 में मिली यूरिया की मात्रा के बराबर ही खरीफ 2026 में भी यूरिया उपलब्ध कराया जाएगा। इससे किसानों को समय पर खाद मिलने की उम्मीद बढ़ गई है।

 पात्रता के अनुसार मिलेगा यूरिया

Chhattisgarh Farmers News प्रदेश में यूरिया की पर्याप्त उपलब्धता को देखते हुए पहले लागू कुछ प्रतिबंधों को समाप्त कर दिया गया है। नई व्यवस्था के तहत किसानों को उनकी पात्रता के अनुसार यूरिया ( Chhattisgarh Urea Distribution 2026) का वितरण किया जाएगा। यदि संबंधित सहकारी समिति में पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है तो किसानों को एकमुश्त यूरिया दिया जाएगा। वहीं, स्टॉक सीमित होने की स्थिति में उपलब्ध मात्रा पहले वितरित की जाएगी और शेष यूरिया बाद में स्टॉक पहुंचते ही संबंधित किसान को उपलब्ध कराया जाएगा।

शासन ने स्पष्ट किया है कि डीएपी उर्वरक के वितरण (Fertilizer Distribution Chhattisgarh) की पूर्व व्यवस्था यथावत लागू रहेगी, जबकि संशोधित निर्देश केवल यूरिया वितरण के लिए प्रभावी होंगे। इसका उद्देश्य उर्वरकों का संतुलित और पारदर्शी वितरण सुनिश्चित करना है, ताकि किसी भी किसान को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।

Chhattisgarh Farmers News राज्य सरकार ने सभी जिला कलेक्टरों, कृषि विभाग के अधिकारियों तथा सहकारी संस्थाओं को निर्देश दिए हैं कि संशोधित व्यवस्था का प्रभावी ढंग से पालन सुनिश्चित करें। सरकार का मानना है कि समय पर और सुचारु रूप से यूरिया उपलब्ध होने से खरीफ फसलों की बुवाई और पोषण संबंधी आवश्यकताओं की पूर्ति होगी तथा किसानों को खेती के दौरान किसी प्रकार की उर्वरक संकट की स्थिति का सामना नहीं करना पड़ेगा।

ये भी पढ़ें

Sahu Samaj Dharmantaran: धर्मांतरण करने वाले साहू समाज के लोगों की होगी घर वापसी… प्रदेश अध्यक्ष बोले- कराया जाएगा सर्वे, बैठक में लिया गया फैसला

किसानों को कितनी मात्रा में यूरिया मिलेगा?

पात्र किसानों को खरीफ 2025 में मिली मात्रा के बराबर ही खरीफ 2026 में यूरिया उपलब्ध कराया जाएगा।

यदि सहकारी समिति में पर्याप्त स्टॉक होगा तो क्या होगा?

पर्याप्त स्टॉक होने पर किसानों को एकमुश्त यूरिया उपलब्ध कराया जाएगा।

स्टॉक कम होने पर क्या व्यवस्था रहेगी?

उपलब्ध मात्रा पहले दी जाएगी और बाकी यूरिया स्टॉक आने पर किसान को उपलब्ध कराया जाएगा।

क्या डीएपी वितरण नियमों में भी बदलाव हुआ है?

नहीं, डीएपी उर्वरक वितरण की पहले से लागू व्यवस्था में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

इस नई व्यवस्था का उद्देश्य क्या है?

किसानों को समय पर यूरिया उपलब्ध कराना और उर्वरकों का पारदर्शी एवं संतुलित वितरण सुनिश्चित करना।