BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

छत्तीसगढ़ : पत्नी की हत्या के बाद पति ने लगाई फांसी, आत्महत्या से पहले इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा की

छत्तीसगढ़ : पत्नी की हत्या के बाद पति ने लगाई फांसी, आत्महत्या से पहले इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा की

छत्तीसगढ़ : पत्नी की हत्या के बाद पति ने लगाई फांसी, आत्महत्या से पहले इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा की
Bhasha
Published: 22 Oct 2025 | 2:49 pmModified: 22 Oct 2025 | 2:49 pm

धमतरी, 22 अक्टूबर (भाषा) छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक व्यक्ति ने पत्नी की हत्या के बाद फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।

पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि युवक ने आत्महत्या से पहले कथित तौर पर सोशल मीडिया में एक पोस्ट भी साझा की है।

अधिकारियों ने बताया कि जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र के अंतर्गत हरदी गांव में दीपावली की रात में हितेश उर्फ हिम्मत यादव (22) ने अपनी पत्नी लक्ष्मी यादव (20) की हत्या के बाद खुद भी फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली।

उन्होंने बताया कि मंगलवार को हितेश के परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी थी कि हितेश ने फांसी लगाकर जान दे दी है तथा करीब ही उसकी पत्नी का शव भी मिला है।

अधिकारियों ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस दल को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया तथा शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

उन्होंने बताया कि परिजनों से पूछताछ के दौरान बताया कि 20 अक्टूबर की रात लगभग 11 बजे लक्ष्मी अपने पति हितेश के साथ अपने घर के कमरे में सोने गई थी। अगली सुबह लगभग सात बजे, जब दोनों दरवाजा नहीं खोल रहे थे तब हितेश के बड़े भाई गितेश्वर यादव ने आवाज लगाई और अंदर से कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर सीढ़ी लगाकर कमरे के रोशनदान से भीतर झांका। गितेश्वर ने देखा कि लक्ष्मी जमीन पर पड़ी थी तथा हितेश फंदे से लटक रहा था।

अधिकारियों ने बताया कि परिजन जबतक दरवाजा खोलकर कमरे में दाखिल हुए तबतक दोनों की मृत्यु हो चुकी थी।

उन्होंने बताया कि पुलिस को आशंका है कि हितेश ने पहले लक्ष्मी की गला घोटकर हत्या कर दी तथा बाद में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

उन्होंने बताया कि हितेश ने कथित तौर पर अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक पोस्ट साझा की है जिसमें उसने कथित तौर पर कहा है, ‘‘मैं हिम्मत यादव, मैंने अपनी पत्नी लक्ष्मी यादव को मार दिया है... कारण कुछ नहीं बस मेरी पत्नी लक्ष्मी यादव की मां बाप की वजह से मार दिया.. और मैं भी फांसी लगा रहा हूं।’’ पुलिस इस पोस्ट की भी जांच कर रही है।

अधिकारियों ने बताया कि परिजनों से जानकारी मिली है कि हितेश का विवाह एक वर्ष पूर्व मोहंदी गांव की लक्ष्मी से हुआ था। विवाह के तीन माह बाद हितेश और उसकी पत्नी लक्ष्मी मोहंदी गांव में लक्ष्मी के पिता के घर पर ही रह रहे थे। दोनों 19 अक्टूबर की शाम में दीपावली मनाने के लिए हरदी गांव पहुंचे थे।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा मामले की जांच की जा रही है।

भाषा सं संजीव मनीषा धीरज

धीरज

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: छत्तीसगढ़ : पत्नी की हत्या के बाद पति ने लगाई फांसी, आत्महत्या से पहले इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा की

छत्तीसगढ़

और भी पढ़ें ›
Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला

Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला

01 Oct 2026 | 11:11 am
Shoaib Dhebar Extortion Case Raipur: शोएब ढेबर की तलाश में पुलिस ने कई ठिकानों पर मारा छापा, कांग्रेस नेता से रंगदारी मांगने से जुड़ा है मामला

Shoaib Dhebar Extortion Case Raipur: शोएब ढेबर की तलाश में पुलिस ने कई ठिकानों पर मारा छापा, कांग्रेस नेता से रंगदारी मांगने से जुड़ा है मामला

01 Oct 2026 | 11:08 am
Surrendered Women Naxalites Film Debut: सुकमा की इतनी आत्मसमर्पित महिला नक्सली अब नजर आएंगी बड़े पर्दे पर, इस फिल्म से करेंगी डेब्यू, सीएम साय ने जताई ख़ुशी

Surrendered Women Naxalites Film Debut: सुकमा की इतनी आत्मसमर्पित महिला नक्सली अब नजर आएंगी बड़े पर्दे पर, इस फिल्म से करेंगी डेब्यू, सीएम साय ने जताई ख़ुशी

01 Oct 2026 | 9:43 am
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां

Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां

01 Oct 2026 | 1:16 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी

01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट

Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट

01 Oct 2026 | 12:19 am
छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद ने पूर्व अग्निवीरों को पुलिस, वन और जेल विभाग में आरक्षण देने का फैसला किया

छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद ने पूर्व अग्निवीरों को पुलिस, वन और जेल विभाग में आरक्षण देने का फैसला किया

30 Sept 2026 | 3:54 pm
Chhattisgarh DEO Show Cause Notice: छत्तीसगढ़ के 31 जिला शिक्षाधिकारियों को सरकार का सख्त नोटिस.. नवरात्रि-दीवाली के महीने में नहीं मिलेगी सैलरी!.. जानें क्या है वजह

Chhattisgarh DEO Show Cause Notice: छत्तीसगढ़ के 31 जिला शिक्षाधिकारियों को सरकार का सख्त नोटिस.. नवरात्रि-दीवाली के महीने में नहीं मिलेगी सैलरी!.. जानें क्या है वजह

30 Sept 2026 | 3:43 pm