Chhattisgarh IPS Transfer: बस्तर रेंज के नए IG होंगे ये सीनियर IPS अधिकारी, रिलीव हुए पी. सुंदरराज, राज्य सरकार ने जारी किए आदेश
Chhattisgarh News: सरकार ने IPS अधिकारी बद्रीनारायण मीणा को बस्तर रेंज का नया IG नियुक्त किया है। वे पूर्व IG पी सुंदरराज की जगह संभालेंगे।
Chhattisgarh IPS Transfer/Photo Credit: Social Media
रायपुर। Chhattisgarh IPS Transfer: राज्य सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 2004 कैडर के वरिष्ठ अधिकारी बद्रीनारायण मीणा (Badrinarayan Meena IPS) अब को बस्तर रेंज का नया आईजी बनाया है। मीणा बस्तर के पूर्व आईजी पी सुंदरराज (P. Sundarraj) की जगह लेंगे। जारी आदेश के अनुसार, पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर में पुलिस महानिरीक्षक के पद पर पदस्थ मीणा को अस्थायी रूप से बस्तर रेंज के जगदलपुर पुलिस महानिरीक्षक के पद पर पदस्थ किया है।
आपको बता दें कि सुंदरराज केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जा रहे हैं। जिसके चलते मीणा को ये बड़ी जिमेदारी दी है गई। इससे पहले बद्रीनारायण मीणा रायपुर के पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस अधीक्षक भी रह चुके हैं। मीणा अब बस्तर रेंज की कानून-व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालेंगे। सरकार के आदेश के अनुसार यह पदस्थापना आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगी।

ये भी पढ़ें
- MP Weather Update: रेनकोट और छाता की कर लें तैयारी, प्रदेश में मानसून की धमाकेदार एंट्री, 46 जिलों में होगी भारी बारिश! जाने मौसम विभाग का ताजा अपडेट
- Aaj Ka Rashifal 25 June 2026: निर्जला एकादशी पर 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, इनकी बढ़ेगी इनकम, प्रेम और करियर में मिलेगा बड़ा फायदा, पढ़ें पूरा राशिफल
- Shukra Gochar 2026: अगले महीने शुक्र सिंह राशि में करेंगे गोचर, बदलेगी इन चार राशियों की किस्मत, आर्थिक स्थिति में आएगी सुधार

Facebook


