CG Local Holiday 2026: नुआखाई पर्व की छुट्टी में बदलाव, अब इस दिन बंद रहेंगे सभी सरकारी दफ्तर, स्कूल-कॉलेज और आंगनबाड़ी में भी नहीं होगी पढ़ाई, प्रशासन ने जारी किया आदेश
CG Local Holiday 2026: नुआखाई पर्व की छुट्टी में बदलाव, अब इस दिन बंद रहेंगे सभी सरकारी दफ्तर, स्कूल-कॉलेज और आंगनबाड़ी में भी नहीं होगी पढ़ाई, प्रशासन ने जारी किया आदेश
Chhattisgarh Local Holidays 2026 | Photo Credit: AI
- नवाखाई अवकाश बदला
- अब 25 सितंबर को अनंत चतुर्दशी पर छुट्टी
- तीन स्थानीय अवकाश घोषित
सक्ती: Chhattisgarh Local Holidays 2026 छत्तीसगढ़ सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के लिए हाल ही में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं, जो स्थानीय कलेक्टर अपने अनुसार तय कर सकते हैं। सरकार के अनुसार सरकारी कर्मचारियों को अब नुआखाई पर्व, महाअष्टमी और गोवर्धन पूजा के दिन भी छुट्टी मिलेगी। इस दिन सभी स्कूल-कॉलेज और सरकारी संस्थाएं बंद रहेंगी। लेकिन इस बीच सक्ती कलेक्टर ने नवाखानी के अवकाश की तिथि में बदलाव करने का आदेश जारी किया है।
नवाखानी की छुट्टी में बदलाव
Chhattisgarh Local Holidays 2026 कलेक्टर कलेक्टर की ओर से जारी आदेश के अनुसार कैलेण्डर वर्ष 2026 हेतु जारी स्थानीय अवकाश में आंशिक संशोधन किया गया है। संशोधित आदेश के अनुसार 18 सितंबर 2026, दिन-शुक्रवार को “नवाखाई” पर्व के उपलक्ष्य में घोषित स्थानीय अवकाश को संशोधित करते हुए 25 सितंबर 2026, दिन-शुक्रवार को “अनंत चतुर्दशी” के उपलक्ष्य में स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। यह स्थानीय अवकाश बैंक एवं कोषालय व उप कोषालय के लिए लागू नहीं होगा।
तीन स्थानीय अवकाश घोषित (CG Local Holiday 2026)
नवा रायपुर अटल नगर द्वारा जारी आदेश के तहत रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। यह अवकाश रायपुर शहर (राजधानी) स्थित शासकीय कार्यालयों एवं संस्थाओं को छोड़कर जिले के शेष क्षेत्रों में लागू होंगे। जारी आदेश के अनुसार नुआखाई पर्व के लिए 15 सितंबर 2026 (मंगलवार), महाअष्टमी के लिए 19 अक्टूबर 2026 (सोमवार) तथा गोवर्धन पूजा (दीपावली के दूसरे दिन) के लिए 9 नवंबर 2026 (सोमवार) को स्थानीय अवकाश रहेगा। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह द्वारा जारी आदेश के अनुसार ये अवकाश रायपुर जिले के अंतर्गत संबंधित शासकीय कार्यालयों एवं संस्थाओं पर लागू होंगे।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Vande Bharat: आतंकवाद पर ‘एकमत’ BRICS! ‘दिल्ली घोषणा पत्र पास…’ भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत, क्या ब्रिक्स के साझा बयान से बढ़ने वाली है पाकिस्तान की मुश्किलें?
- CM Yogi Adityanath Vision: गोशालाओं को अब संरक्षण के साथ बनाया जाएगा आत्मनिर्भरता का मॉडल.. बैठक में 25 सूत्रीय एजेंडे पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया
- UP Government Water Management: योगी सरकार का जल प्रबंधन मॉडल बदलेगा बुंदेलखंड की कृषि व्यवस्था, खेतों तक पहुंचेगी इजराइली तकनीक.. हर फसल और पानी का बनेगा रिकॉर्ड

Facebook


