All School Closed Today in Dehradun | Photo Credit: AI
देहरादून: All School Closed Today in Dehradun देश के कई राज्यों में हो रही लगातार भारी बारिश (Heavy Rain) की वजह से जन जवीन अस्तव्यस्त हो गई है। कई हिस्सों में भारी बारिश (Heavy Rain) की वजह से नदी नाले उफान पर आ गई है तो वहीं दूसरी ओर गई राज्यों में जल जमाव के चलते यातायात लगातार प्रभावित हो रहा है। भारी बारिश की वजह से कई जगहों पर बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। अब इसका असर स्कूली बच्चों पर पड़ रहा है। भारी बारिश की वजह से बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। (Heavy Rain School Holiday) बारिश की हालातों को देखते हुए कई हिस्सों में स्कूलों को बंद किया जा रहा है। इसी बीच खबर आ रही है कि उत्तराखंड की जनपद देहरादून में सभी स्कूलों को बंद करने का ऐलान कर दिया है।
All School Closed Today in Dehradun इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिया है। जारी आदेश के अनुसार, आज 18 अगस्त को कक्षा एक से 12 तक के सभी स्कूलों को बंद कर दिया गया है। मौसम विभाग, देहरादून द्वारा जारी भारी वर्षा की संभावना के दृष्टिगत आज मंगलवार 18 अगस्त को जनपद देहरादून में कक्षा 1 से 12 तक के समस्त स्कूलों के साथ- साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है।
जारी आदेश में कहा गया है कि वर्तमान में जनपद अन्तर्गत हो रही तीव्र वर्षा एवं निदेशक, भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून एवं एन०डी०एम०ए० के सचेत, National Disaster Alert Portal द्वारा दिनांक 17 अगस्त, 2026 को जारी अद्यतन मौसम नॉवकास्ट / फॉरकास्ट के अनुसार दिनांक 18 अगस्त, 2026 के मध्याह्न तक जनपद देहरादून में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा/आकाशीय बिजली चमकने/वर्षा के अति तीव्र से अत्यंत तीव्र दौर होने की सम्भावना के दृष्टिगत ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया गया है। जिससे जनपद अंतर्गत किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना घटित हो सकती है। आपदा न्यूनीकरण के दृष्टिगत जनपद के कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं और आंगनबाड़ी केन्द्रों में दिनांक 18.08.2026 को एक दिन का अवकाश घोषित किया जाता है।
अतः जनपद के समस्त शासकीय/गैर शासकीय एवं निजी स्कूलों के साथ सभी आंगनबाडी केन्द्र दिनांक 18.08.2026 को बन्द रहेंगे। मुख्य शिक्षा अधिकारी देहरादून एवं जिला कार्यकम अधिकारी देहरादून को निर्देशित किया जाता है कि उपरोक्त समस्त शैक्षणिक संस्थाओं एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में उक्त आदेश का अनुपालन कराना सुनिश्चित करायेंगे।
मौसम विभाग, देहरादून द्वारा जारी भारी वर्षा की संभावना के दृष्टिगत कल मंगलवार 18 अगस्त को जनपद देहरादून में कक्षा 1 से 12 तक के समस्त स्कूलों के साथ- साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है। pic.twitter.com/Zhk9MFfv0V
— Uttarakhand DIPR (@DIPR_UK) August 17, 2026