Chhattisgarh News: प्रदेश के 5 लाख भूमिहीन हितग्राहियों को बड़ी सौगात, आज खाते में आएंगे इतने हजार रुपए, सीएम साय करेंगे ट्रांसफर
Chhattisgarh News: प्रदेश के 5 लाख भूमिहीन हितग्राहियों को बड़ी सौगात, आज खाते में आएंगे इतने हजार रुपए, सीएम साय करेंगे ट्रांसफर
Chhattisgarh News | Photo Credit: IBC24
- प्रत्येक हितग्राही को 10,000 रुपये की राशि सीधे खाते में अंतरित होगी
- कुल 495 करोड़ 96 लाख रुपये का प्रावधान किया गया है
- 22,028 बैगा और गुनिया परिवार भी इस सूची में शामिल हैं
रायपुर: Chhattisgarh News मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज बुधवार को प्रदेशभर के 4 लाख 95 हज़ार 965 भूमिहीन हितग्राहियों को 495 करोड़ 96 लाख रुपए की सौगात देंगे। बलौदाबाजार स्थित पंडित चक्रपाणी शुक्ल स्वामी आत्मानन्द उत्कृष्ट विद्यालय खेल मैदान में आयोजित दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना अंतर्गत राशि अंतरण समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय डीबीटी के माध्यम सीधे हितग्राहियों के खाते में राशि अंतरित करेंगे। इस अवसर पर जिले के प्रभारी एवं स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, तकनीकी शिक्षा मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, जांजगीर- चाम्पा+सांसद कमलेश जांगड़े, राजयसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।कलेक्टर कुलदीप शर्मा के मार्गदर्शन में कार्यक्रम आयोजन हेतु सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।
Chhattisgarh News Today दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना के तहत हितग्राहियों के खाते में सीधे 10 हज़ार रुपये की धनराशि प्रत्येक हितग्राही के मान से अंतरित की जाएगी। इसके लिए राज्य सरकार की ओर से 495 करोड़ 96 लाख 50 हजार रुपये की राशि का प्रावधान किया गया है। इस सूची में 22 हजार 28 बैगा और गुनिया परिवार भी शामिल है। बलौदाबाजार – भाटापारा जिला अंतर्गत कुल 23568 हितग्राही शामिल है जिन्हें 23 करोड़ 56 लाख रूपए से अधिक की धनराशि मिलेगी।
सामग्री एवं चेक वितरण
इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय करीब 50 हितग्राहियो को विभिन्न योजना अंतर्गत सामग्री एवं चेक वितरित करेंगे। इसमें महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत 13 समूहों को 15 लाख रुपए का चेक,मछली पालन विभाग द्वारा 6 हितग्राहियों को महाजाल व आइस बॉक्स,10 हितग्राहयों को स्वामित्व कार्ड, कृषि विभाग अंतर्गत 4 हितग्राहियों को स्प्रेयर पम्प वितरण शामिल हैं।
प्रवेश द्वार
कार्यक्रम स्थल में प्रवेश हेतु 4 गेट बनाए गए हैं। इसमें मिनीमाता कॉलेज गेट की ओर वीवीआईपी प्रवेश द्वार है जो मुख्य अतिथि एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों में लिये है। हितग्राही एवं आम लोगों के लिये नगर पालिका रोड में दो एवं पंडित चक्रपाणी शुक्ल हाईस्कूल परिसर से एक प्रवेश द्वार बनाए गए हैं।
वाहन पार्किंग
कसडोल अनुभाग की ओर से आने वाली वाहन दशहरा मैदान एवं नगरभवन में पार्क होगी। इसीतरह पलारी अनुभाग की ओर से आने वाली वाहन ऑडिटोरियम एवं पण्डित चक्रपाणी शुक्ल स्कूल परिसर में, भाटापारा एवं सिमगा अनुभाग की ओर से आने वाली वाहन एसपी बंगला आस -पास व मारुती रेस्टोरेंट, बलौदाबाजार व लवन तहसील अंतर्गत वाहन तहसील कार्यालय बलौदाबाजार,जनपद कार्यालय एवं साहु समाज सामुदायिक भवन के पास पार्क करेंगे।
इन्हें भी पढ़े:-
- शह मात The Big Debate: रेड टेरर.. फाइनल सरेंडर, डेडलाइन से पहले पापाराव का आत्मसमर्पण, क्या अब अर्बन नक्सलियों के धरपकड़ का चलेगा अभियान?
- Jyotiraditya Scindia Latest News: 28 दिन नहीं बल्कि पूरे महीने भर चलेगा रिचार्ज प्लान! सरकार ने टेलीकॉम कंपनियों को दिए ये निर्देश, संसद में मंत्री सिंधिया ने दी जानकारी
- Pakistan US Iran Peace Talks : अमेरिका-ईरान के बीच सुलह कराएगा दूसरों पर हमला करने वाला पाकिस्तान? शहबाज शरीफ बोले- हम वार्ता की मेजबानी को तैयार

Facebook


