CG Patwari Strike News: हड़ताली पटवारियों का सरकार से वार्ता विफल तो दूसरी बार सचिव ने बुलाया, जानें क्या निकला नतीजा

CG Patwari Strike News: हड़ताली पटवारियों का सरकार से वार्ता विफल तो दूसरी बार सचिव ने बुलाया, जानें क्या निकला नतीजा

Chhattisgarh patwari hadtal news updates

Modified Date: June 14, 2023 / 07:38 pm IST
Published Date: June 14, 2023 6:47 pm IST

रायपुर: छत्तीसगढ़ में 15 मई से चल रही पटवारियों की हड़ताल को लेकर सरकार और पटवारी संघ के बीच सहमति नहीं बन पाई। सोमवार को राजस्व विभाग के सचिव नीलम एन। (Chhattisgarh patwari hadtal news updates) एक्का और राजस्व पटवारी संघ के बीच करीब एक घंटे चली वार्ता विफल रही। पटवारी संघ का दावा है कि उनकी नौ मांगों में से किसी भी मांग पर कोई निष्कर्ष नहीं निकला है।

 

अक्षय कुमार का डूबता करियर बचाएगी ये फिल्म, जानिए कब होगी ‘THE GREAT INDIAN RESCUE’ रिलीज…

वहीपहले दौर कि वार्ता विफल होने के बाद आज सचिव नीलम एन। एक्का ने दूसरे बार संघ को बातचीत के लिए आमंत्रित किया था लेकिन बताया जा रहा है कि दूसरे दौर कि यह बातचीत भी पूरी तरह विफल रही। वही अब पटवारियों का हड़ताल आने वाले दिनों में भी जारी रहेगा।

Cyclone Biporjoy Live News and Updates: राजस्थान के चार जिलों में ऑरेंज अलर्ट, दो के लिए येलो अलर्ट, प्रदेश में राहत बल ने सम्हाला मोर्चा..

ये है पटवारियों कि प्रमुख मांगे

Chhattisgarh patwari hadtal news updates

  • पटवारियों की पहली मांग में वेतन विसंगति को दूर कर वेतन में बढ़ोत्तरी करने।
  • वरिष्ठता के आधार पर प्रमोशन देना।
  • राजस्व निरीक्षक के कुल पदों में 50 प्रतिशत पर पटवारियों के वरिष्ठता के आधार पर और 50 प्रतिशत पदों पर विभागीय परीक्षा के आधार पर प्रमोशन दिया जाए।
  • दूसरी मांग में पांच वर्ष पूर्ण कर चुके पटवारियों को राजस्व निरीक्षक का प्रशिक्षण दिलाया जाए।
  • संसाधन और भत्ता दिया जाए।
  • स्टेश्ननरी भत्ता दिया जाए।
  • अतिरिक्त हल्के के प्रभार का भत्ता।
  • पटवारी भर्ती के लिए योग्यता स्नातक करने।
  • मुख्यालय निवास की बाध्यता समाप्त करने और बिना विभागीय जांच के एफआइआर दर्ज नहीं करने की मांग शामिल है।

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें


लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown