Chhattisgarh Pregnant Woman Delivery in Field: बारिश के बीच महिला ने खेत में ही दिया बच्चे को जन्म, नहीं पहुंच पाई अस्पताल, छत्तीसगढ़ के इस जिले का है मामला, Video देख दहल उठेगा दिल
Chhattisgarh Pregnant Woman Delivery in Field: बारिश के बीच महिला ने खेत में ही दिया बच्चे को जन्म, नहीं पहुंच पाई अस्पताल, छत्तीसगढ़ के इस जिले का है मामला, Video …

Chhattisgarh Pregnant Woman Delivery in Field: बारिश के बीच महिला ने खेत में ही दिया बच्चे को जन्म, नहीं पहुंच पाई अस्पताल, छत्तीसगढ़ के इस जिले का है मामला, Video देख दहल उठेगा दिल /image: IBC24
- रास्ता बंद होने के कारण गर्भवती महिला समय पर अस्पताल नहीं पहुंच सकी
- खेत में ही सुरक्षित प्रसव हुआ, बाद में मां और नवजात को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया
- ग्रामीणों ने सरकारी जमीन पर कथित कब्जे और शिकायतों पर कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाया
सूरजपुर। Chhattisgarh Pregnant Woman Delivery in Field: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के प्रतापपुर धुरिया से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। सरकारी जमीन पर कथित कब्जे के कारण बंद हुए रास्ते ने एक गर्भवती आदिवासी महिला को ऐसी पीड़ा दी, जिसने प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. घर तक जाने वाला रास्ता बंद होने की वजह से न तो वाहन पहुंच सका और न ही गर्भवती महिला समय पर अस्पताल पहुंच पाई. आखिरकार प्रसव पीड़ा बढ़ने पर उसे खेत में ही बच्चे को जन्म देना पड़ा. जिसका वीडियो भी अब सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है.
खेत में कराना पड़ा प्रसव
परिजनों के अनुसार गर्भवती शिवकुमारी को प्रसव पीड़ा शुरू होने पर रमकोला स्वास्थ्य केंद्र ले जाने के लिए निजी वाहन बुक किया गया. क्षेत्र में समय पर एंबुलेंस की सुविधा भी उपलब्ध नहीं हो सकी. लेकिन घर की ओर आने वाला मुख्य रास्ता सरकारी जमीन पर कब्जे के कारण बंद होने से वाहन करीब 500 मीटर दूर ही खड़ा करना पड़ा. परिजन महिला को पैदल पगडंडी से लेकर निकल रहे थे, तभी रास्ते में प्रसव पीड़ा तेज हो गई और खेत में ही महिलाओं की मदद से सुरक्षित प्रसव कराना पड़ा. इस दौरान पूरी घटना का वीडियो किसी ने बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. फ़िलहाल माँ और नवजात को रामकोला स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां दोनों का इलाज जारी है और दोनों स्वस्थ हैं.
अवैध कब्जे से बंद हो गया है आने-जाने का रास्ता
Chhattisgarh Pregnant Woman Delivery in Field ग्रामीणों का आरोप है कि बलरामपुर जिले के निवासी लल्लू प्रजापति ने धुरिया में शासकीय भूमि पर कब्जा कर खेती कर ली है. इतना ही नहीं, झटका मशीन लगाकर पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर दी गई है, जिससे करीब आधा दर्जन परिवारों का वर्षों पुराना आने-जाने का रास्ता पूरी तरह बंद हो गया है. इसी बंद रास्ते की वजह से गर्भवती महिला को समय पर अस्पताल नहीं पहुंचाया जा सका और खेत में प्रसव जैसी नौबत आ गई. इस कब्जे को हटाने और रास्ता खुलवाने की मांग वे कई बार प्रतापपुर एसडीएम और जिला कलेक्टर से कर चुके हैं. लिखित शिकायतें भी दी गईं, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं हुई.
मां और नवजात दोनों सुरक्षित (Surajpur Viral Video)
ग्रामीणों का आरोप है कि यदि समय रहते शासकीय जमीन से कब्जा हटाकर रास्ता खोल दिया जाता, तो आज यह घटना नहीं होती और गर्भवती महिला को खेत में बच्चे को जन्म (Chhattisgarh Pregnant Woman Delivery in Field) देने के लिए मजबूर नहीं होना पड़ता. फिलहाल मां और नवजात दोनों सुरक्षित हैं, लेकिन इस घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि जब सरकारी जमीन पर कब्जे के कारण आधा दर्जन परिवारों के घर जाने का रास्ता ही बंद हो जाए और शिकायतों के बावजूद कार्रवाई न हो, तो उसकी कीमत आखिर आम लोगों को अपनी जान जोखिम में डालकर क्यों चुकानी पड़े.
ये भी पढ़ें
- Ruchika Singh Viral Video Today: पहले पीएम के खिलाफ बोली अपशब्द, FIR के बाद रुचिका सिंह का एक और वीडियो हो रहा वायरल, आप भी देखें
- Roadways Driver Farewell Viral Video: कभी नहीं देखी होगी ऐसी रिटायरमेंट पार्टी, ड्राइवर के विदाई समारोह में युवती के डांस ने बना दिया माहौल, हर कोई लगा झूमने, देखें वीडियो
- LPG Gas Cylinder Price Today: महीने के पहले ही दिन बड़ी राहत, एक ही बार में 202 रुपए सस्ता हुआ LPG सिलेंडर, आज से लागू हो गया नया दाम
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: यह घटना छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के प्रतापपुर क्षेत्र के धुरिया गांव की बताई जा रही है।
लेखक के बारे में
सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.
और भी पढ़ें...Web Title: Chhattisgarh Pregnant Woman Delivery in Field: Woman gives birth in the field; unable to reach the hospital—heart-wrenching video.
छत्तीसगढ़
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm