छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस संक्रमण के 279 नये मामले सामने आये
छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस संक्रमण के 279 नये मामले सामने आये
रायपुर, एक जनवरी (भाषा) छत्तीसगढ़ में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 279 नये मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही राज्य में इस महामारी से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 10,08,466 हो गई है।
राज्य सरकार के एक अधिकारी ने बताया कि शनिवार को संक्रमण से एक व्यक्ति की मौत होने के साथ ही कोविड-19 से मरने वालों की संख्या बढ़कर 13,601 हो गई है।
वहीं अभी तक कुल 9,93,848 लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं जबकि राज्य में फिलहाल 1017 मरीजों का इलाज चल रहा है।
भाषा अर्पणा देवेंद्र
देवेंद्र

Facebook


