शह मात The Big Debate: ‘अफसरों.. जनता की सुनो’, मुख्यतमंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, क्या नौकरशाह बदलेंगे अपना मिजाज?

Ads

CG Sushasan Tihar 2026: छत्तीसगढ़ में सुशासन तिहार जारी है, जिसमें मुख्यमंत्री ने सरकारी मशीनरी को दो टूक संदेश दिया है।

  •  
  • Publish Date - May 2, 2026 / 11:48 PM IST,
    Updated On - May 2, 2026 / 11:49 PM IST

CG Sushasan Tihar 2026/Image Credit: IBC24.in

HIGHLIGHTS
  • छत्तीसगढ़ में सुशासन तिहार जारी है।
  • मुख्यमंत्री ने सरकारी मशीनरी को दो टूक संदेश दिया है।
  • सीएम ने कहा- अफसर जनता की सुनें, उनसे शालीनता से पेश आएं।

CG Sushasan Tihar 2026: रायपुर: छत्तीसगढ़ में सुशासन तिहार जारी है, जिसमें मुख्यमंत्री ने सरकारी मशीनरी को दो टूक संदेश दिया है कि, अफसर जनता की सुनें, उनसे शालीनता से पेश आएं, जनसमस्याओं के निराकरण या विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। मुख्यमंत्री का निर्देश है कि सुशासन फाइलों में नहीं धरातल पर दिखना चाहिए।

जाहिर है मुख्यमंत्री का ये निर्देश सुशासन और संवेदनशील, एक्टिव सरकारी सिस्टम के लिहाज से बेहतर कदम है, लेकिन विपक्ष को सुशासन तिहार रास नहीं आ रहा। CM के निर्देश पर PCC चीफ ने तंज कसते हुए कहा कि अफसरों को नसीहत देने से बेहतर होता कि CM अपने मंत्रियों को नसीहत दें, कमीनशखोरी बंद करने का। बैज ने सरकार से बीते साल के आवेदनों का हिसाब भी मांगा है, (CG Sushasan Tihar 2026) विपक्ष के आरोप पर पलटवार किया कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने कहा,कांग्रेस अपने गिरेबान में झांके पिछली भूपेश सरकार के वक्त भेंट मुलाकात नहीं सेट मुलाकात होती थी। कार्यक्रम की बाकायदा पहले से रिहर्सल हुआ करती थी।

CG Sushasan Tihar 2026: सियासत से इतर, CM के मैसेज से साफ है कि छत्तीसगढ़ में सुशासन तिहार को औपचारिता बनकर ना रह जाए। जमीन पर लोगों को संवेदनशील और पार्दर्शी सिस्टम से सुशासन का अहसास हो। (CG Sushasan Tihar 2026) सबसे बड़ा सवाल यही है कि सीएम और सरकार की मंशा का सिस्टम कितना पालन करेगा?

इन्हे भी पढ़ें:-