छत्तीसगढ़ : जंगली हाथी के हमले में ग्रामीण की मौत

छत्तीसगढ़ : जंगली हाथी के हमले में ग्रामीण की मौत

छत्तीसगढ़ : जंगली हाथी के हमले में ग्रामीण की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 07:51 pm IST
Published Date: August 5, 2021 3:04 pm IST

कोरबा (छत्तीसगढ़), पांच अगस्त (भाषा) जिले में जंगली हाथी के हमले में एक बुजुर्ग ग्रामीण की मृत्यु हो गई है।

कोरबा के वन विभाग के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यहां बताया कि कटघोरा वन मंडल के लमना गांव के करीब जंगली हाथी के हमले में गुरसिंया झलियामुड़ा गांव निवासी तिलसिंह गोंड़ (65) की मृत्यु हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि बुधवार देर रात तिलसिंह अपने रिश्तेदार के घर से एक अन्य ग्रामीण अकबर के साथ गांव वापस लौट रहा था। रास्ते में उसकी बाइक का पेट्रोल खत्म होने पर दोनों पैदल ही आगे का सफर तय करने लगे।

उन्होंने बताया कि जब दोनों लमना गांव के करीब पहुंचे तभी एक जंगली हाथी ने उन पर हमला कर दिया। हाथी के अचानक हमले से घबराकर अकबर वहां से भाग गया, लेकिन तिलसिंह उसकी चपेट में आ गया।

उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर वन विभाग का दल घटनास्थल रवाना हो गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि वन विभाग की ओर से तिलसिंह के परिजन को 25 हजार रुपए तत्कालिक सहायता राशि प्रदान की गई है। शेष 5.75 लाख रुपए सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद दिए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि कटघोरा वन मंडल के पसान, एतमानगर और केंदई रेंज में अलग-अलग दलों में लगभग 50 हाथी विचरण कर रहे हैं।

भाषा सं संजीव संजीव अर्पणा

अर्पणा


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com