बिलासपुर। Vishnudev Sai Bilaspur Visit: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिलासपुर प्रवास के दौरान कांग्रेस और पिछली सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार के कार्यकाल में गौठान योजना के तहत बड़े पैमाने पर पैसों का दुरुपयोग हुआ, जिसकी जानकारी अब किसी से छिपी नहीं है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि गौमाता से जुड़ी योजनाओं में जिस तरह की अनियमितताएं सामने आईं, उसका असर जनता के मन पर पड़ा। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछली सरकार को गौमाता का “आह” लगा और यही कारण है कि प्रदेश की जनता ने कांग्रेस को सत्ता से बाहर कर दिया।
Vishnudev Sai Bilaspur Visit इस दौरान मुख्यमंत्री ने गैस सिलेंडर को लेकर फैल रही खबरों पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में गैस सिलेंडर को लेकर किसी प्रकार का संकट नहीं है और इस विषय में अनावश्यक दुष्प्रचार किया जा रहा है। मुख्यमंत्री साय ने स्पष्ट किया कि भारत के ईरान के साथ अच्छे संबंध हैं और पेट्रोलियम पदार्थों का आयात लगातार जारी है। इसलिए लोगों को किसी तरह की अफवाहों पर ध्यान नहीं देना चाहिए। उन्होंने प्रदेश की जनता से अपील करते हुए कहा कि अफवाहों से दूर रहें और किसी भी तरह की गलत जानकारी पर विश्वास न करें।