Uttarakhand Phool Dei Festival: मुख्यमंत्री आवास में लोक पर्व फूलदेई की रौनक.. CM ने सपत्नीक किया बच्चों का सम्मान, भेंट किये उपहार

Uttarakhand Phool Dei Festival: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने फूलदेई पर्व पर बच्चों का सम्मान किया, पारंपरिक गीत और उपहार के साथ उत्सव मनाया।

Uttarakhand Phool Dei Festival: मुख्यमंत्री आवास में लोक पर्व फूलदेई की रौनक.. CM ने सपत्नीक किया बच्चों का सम्मान, भेंट किये उपहार

Uttarakhand Phool Dei Festival || Image- Uttarakhand DIPR File

Modified Date: March 14, 2026 / 03:01 pm IST
Published Date: March 14, 2026 3:01 pm IST
HIGHLIGHTS
  • CM आवास में फूलदेई पर्व की धूम
  • बच्चों को उपहार और सम्मान मिला
  • पारंपरिक गीतों और परिधानों के साथ उत्सव

Uttarakhand Phool Dei Festival: देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री आवास में सपरिवार लोक पर्व फूलदेई मनाया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेश वासियों को फूलदेई की शुभकामनाएं दीं।

गाये गये पारंपारिक गीत

मुख्यमंत्री आवास में लोक पर्व फूलदेई, हर्षोल्लास और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। पारंपरिक परिधान पहनकर आए बच्चों ने घर की देहरी पर फूल व चावल अर्पित किए और सभी के सुख-समृद्धि की कामना की। बच्चों ने “फूल देई-छम्मा देई, जतुके दियाला- उतुके सई” जैसे लोक गीत गाए। मुख्यमंत्री ने बच्चों का स्वागत करते हुए उन्हें उपहार भेंट किए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि लोक पर्व फूलदेई राज्य की समृद्ध लोक संस्कृति, परंपराओं और प्रकृति के प्रति सम्मान के भाव को बनाए रखने का त्योहार है। उन्होंने कहा यह त्योहार बसंत ऋतु के आगमन के साथ प्रकृति की सुंदरता और जीवन में नई ऊर्जा का संदेश देता है। यह त्योहार दर्शाता है कि जीवन में हमेशा प्रकृति का आभार व्यक्त करना चाहिए।

सीएम ने बताया पर्व को सांस्कृतिक धरोहर

Uttarakhand Phool Dei Festival: मुख्यमंत्री ने कहा उत्तराखण्ड की लोक संस्कृति और लोकपर्व हमारी सांस्कृतिक धरोहर हैं, जिन्हें संरक्षित करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा हमने अपने लोक त्योहारों को धूमधाम से मनाना चाहिए जिससे कि यह त्यौहार आने वाली पीढ़ी तक पहुंचे और हमारी लोक संस्कृति हमेशा अमर रहे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रकृति के प्रति कृतज्ञता, बसंत के स्वागत और हमारी लोक संस्कृति के संरक्षण का संदेश देने वाला फूलदेई पर्व हमें अपनी जड़ों से जुड़े रहने और आने वाली पीढ़ियों को इन अमूल्य परंपराओं से परिचित कराने की प्रेरणा देता है। इस अवसर पर श्रीमती गीता पुष्कर धामी भी मौजूद रहीं।

इन्हें भी पढ़ें:-

अमेरिकी हमले में मारे गए 84 ईरानी नाविकों के शव श्रीलंका ने स्वदेश वापस भेजे

समुद्र में जीपीएस की गड़बड़ी से युद्ध से जहाजों की सुरक्षा पर संकट उत्पन्न हो जाता है

ठाणे में 2.5 लाख रुपये रिश्वत लेने के आरोप में एसटी जांच समिति अधिकारी गिरफ्तार

यह भी देखें:-

उप्र में एलपीजी सिलेंडरों की कालाबाजारी पर कार्रवाई, 1483 स्थानों पर निरीक्षण व छापेमारी

अमेरिका में वीजा धोखाधड़ी के मामले में 11 भारतीय नागरिकों पर आरोप लगाए गए

बगदाद में अमेरिकी दूतावास परिसर में हेलीपैड पर मिसाइल से हमला हुआ: इराकी सुरक्षा अधिकारी

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown