CG News: वीर सावरकर की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- यातनाओं के बावजूद अडिग रहा उनका राष्ट्र के प्रति समर्पण
वीर सावरकर की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अर्पित की श्रद्धांजलि, Chief Minister Vishnudev Sai paid tribute to Veer Savarkar
रायपुर: CG News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में महान क्रांतिकारी, प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक एवं स्वतंत्रता सेनानी विनायक दामोदर सावरकर की पुण्यतिथि पर उनके छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धापूर्वक नमन किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने कहा कि वीर सावरकर केवल एक स्वतंत्रता सेनानी ही नहीं, बल्कि दूरदर्शी विचारक, समाज सुधारक, ओजस्वी लेखक-कवि और प्रखर इतिहासकार भी थे। उन्होंने भारतीय स्वाधीनता संग्राम को नई वैचारिक ऊर्जा प्रदान की तथा राष्ट्रभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए सावरकर जी का त्याग, संघर्ष और अदम्य साहस भारतीय इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में अंकित है। कालापानी की अमानवीय यातनाओं के बावजूद उनका राष्ट्र के प्रति समर्पण अडिग रहा। उनका संपूर्ण जीवन देशसेवा, आत्मबल और राष्ट्र गौरव का प्रेरणास्रोत है।
CG News: मुख्यमंत्री साय ने कहा कि वीर सावरकर के विचार आज भी युवाओं को राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करते हैं। हमें उनके आदर्शों को आत्मसात करते हुए एक सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए निरंतर प्रयासरत रहना चाहिए। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष सौरभ सिंह, छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी, मुख्यमंत्री के प्रेस अधिकारी आलोक सिंह, राम गर्ग सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।
यह भी पढ़ेः-
- Jabalpur Wedding Card Scam: शादी का कार्ड या साइबर जाल? व्हाट्सएप पर आया निमंत्रण… एक क्लिक में मोबाइल हुआ हैक, फिर जो हुआ देख उड़ गए युवक के होश
- Maruti Suzuki e-Vitara: इलेक्ट्रिक SUV का खुमार! Maruti e‑Vitara की बुकिंग के बाद नही मिलेगी चाबी! डिलिवरी के लिए भी इतने दिन करना होगा इंतजार
- Potato Juice Benifits: आलू सिर्फ खाने के लिए नहीं! जानिए कैसे इसका रस आपकी त्वचा, बाल और पेट को बना सकता है स्वस्थ और ग्लोइंग
- Bandhavgarh Tigers Death: रिपोर्ट में हैरान करने वाला खुलासा, ढाई महीने में आठ बाघों की मौत.. इस राज्य में देश के 25 फ़ीसदी बाघ है मौजूद
- Rajasthan School Girl Heart Attack: स्कूल ग्राउंड में पकड़म-पकड़ाई खेल रही थी मासूम, अचानक हो गया ये कांड, परिवार का महीनों पुराना घाव फिर से भरा
- Kapil Dev meet Vishnu Deo Sai: सीएम विष्णुदेव साय से मिले पूर्व क्रिकेट कप्तान कपिल देव, इन मुद्दों पर हुई खास चर्चा, छत्तीसगढ़ में खेल क्रांति को लेकर बनी रणनीति
- Baikunthpur SI and ASI Suspended: CG के इस जिले के अधिकारी तो भ्रष्ट निकले..! SI और ASI को ACB ने रिश्वत लेते हुए दबोचा, कीमत जानकर उड़ जाएंगे आपको होश

Facebook


