गांधी प्रतिमा के अनावरण के दौरान आपस में भिड़ गए थे कांग्रेस नेता, अब थाने पहुंचा मामला

गांधी प्रतिमा के अनावरण के दौरान आपस में भिड़ गए थे कांग्रेस नेता! Clash Between Congress Leaders while Gandhi statue unveiled

गांधी प्रतिमा के अनावरण के दौरान आपस में भिड़ गए थे कांग्रेस नेता, अब थाने पहुंचा मामला
Modified Date: November 29, 2022 / 08:05 pm IST
Published Date: October 4, 2021 11:18 pm IST

डोंगरगढ़: राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ में दो अक्टूबर को महात्मा गांधी की प्रतिमा अनावरण के वक्त कांग्रेसियों के दो गुटों के बीच हुआ विवाद थाने पहुंच गया है। जिले के प्रभारी मंत्री अमरजीत भगत के सामने गुटो में बंटे कांग्रेस कार्यकर्ताओं में विवाद हुआ था।

Read More: इस बार 9 नहीं बल्कि आठ दिन की नवरात्रि, तृतीया-चतुर्थी एक ही दिन, एक साथ होगी मां चंद्रघंटा और कुष्मांडा की पूजा

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संजीव गोमस्ता के सामने दूसरे गुट के लोगों ने धक्कामुक्की की थी। प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम के आमंत्रण पत्र पर नाम नहीं होने की वजह से ये विवाद शुरू हुआ। फिर दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ जमकर आरोप लगाए। अब दोनों पक्षों ने शिकायत थाने में कर दी है। जिसके बाद पुलिस का कहना है कि वे जांच कर रहे हैं।

Read More: बच्चों को क्या इंग्लिश सिखाएंगे ये शिक्षक, जिन्हें खुद नहीं आती मदर-फादर की स्पेलिंग? शिक्षा मंत्री बोले- जंग लग गया है कोरोना काल में


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"