इस दिन जयंती स्टेडियम में युवाओ से संवाद करेंगे सीएम बघेल, 7 जिले से हजारों की संख्या में शामिल होंगे युवा 

Ads

CM Baghel will interact with the youth at Jayanti Stadium on August 4 जयंती स्टेडियम में युवाओ से संवाद करेंगे सीएम बघेल

  •  
  • Publish Date - July 31, 2023 / 02:16 PM IST,
    Updated On - July 31, 2023 / 03:03 PM IST

भिलाई। इस्पात नगरी भिलाई के जयंती स्टेडियम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल युवाओं से संवाद करेंगे। इसकी सम्भावित तारीख  4 अगस्त मानी जा रही है। इसके लिए जिला प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। आज निगम कमिश्नर रोहित व्यास ने आयोजन स्थल का जायजा भी लिया।

READ MORE: ज्ञानवापी पर सीएम योगी का बड़ा बयान, कहा- ‘त्रिशूल मस्जिद में क्या कर रहा, हमने तो नहीं रखें…’ 

बता दें कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट मुलाकात की तर्ज पर सम्भाग स्तर पर युवा संवाद कर रहे हैं। वहीं, दुर्ग संभाग का युवा संवाद भिलाई के जयंती स्टेडियम ग्राउंड में होगा, जिसमें 7 जिले से हजारों की संख्या में युवा शामिल होंगे। सभी वर्ग के आम नागरिकों से विधानसभावार भेंट-मुलाकात पूर्ण होने के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अब प्रदेश के युवाओं से संभागवार सीधे संवाद करेंगे। इस खास आयोजन के दौरान वे युवाओं से उनके मुद्दों, उपलब्धियों और आकांक्षाओं पर बात करेंगे। वे युवाओं के प्रश्नों के जवाब भी देंगे।

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें