जोहानिसबर्ग, 13 जुलाई (भाषा) दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज डेल स्टेन अपने देश के तेज गेंदबाज ओटनेल बार्टमैन की सटीक गेंदबाजी से काफी प्रभावित हैं और उनका मानना है कि यह एसए20 लीग में उनकी निरंतर सफलता का मुख्य कारण रहा है।
बार्टमैन एसए20 के चार सत्र में सबसे अधिक 61 विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। स्टेन ने अतीत में सनराइजर्स ईस्टर्न केप में उनके साथ काम किया है।
स्टेन ने एसए20 से कहा, ‘‘मैं हमेशा ऐसे गेंदबाजों पर नजर रखता हूं जो लगातार सही जगह पर गेंद डाल सकें। टी20 क्रिकेट की विशेषता यह है कि आप खराब गेंदबाजी करने के बावजूद भी विकेट ले सकते हैं। आपकी खराब गेंद बाउंड्री पर कैच हो सकती है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन ओटनेल बार्टमैन जैसे खिलाड़ी ने प्रत्येक सत्र में अच्छा प्रदर्शन किया है। उसी के दम पर उन्होंने दक्षिण अफ्रीकी टीम में जगह बनाई है। चीजों को सरल रखने की बार्टमैन की क्षमता उन्हें एक उत्कृष्ट गेंदबाज और मौजूदा दौर के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में से एक बनाती है।’’
भाषा
पंत
पंत