छत्तीसगढ़वासियों को भीषण गर्मी से बचाने के लिए CM भूपेश बघेल ने जारी किए निर्देश, पढ़ें पूरी खबर

छत्तीसगढ़वासियों को भीषण गर्मी से बचाने के लिए CM भूपेश बघेल ने जारी किए निर्देश, पढ़ें पूरी खबर
Modified Date: November 29, 2022 / 08:38 pm IST
Published Date: April 21, 2022 10:08 am IST

रायपुर । प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी से सभी लोग हलाकान हैं। चिलचिलाती धूप और तपती गर्मी से बचने के लिए हर कोई प्लान बनाने में लगा हुआ है। अपने-अपने तरीके से लोग गर्मी से बचने के लिए जतन कर रहे हैं। इसी क्रम में  प्रदेश के CM भूपेश बघेल ने ग्रीष्म लहर से नागरिकों को बचाने के लिए प्रयास करने के निर्देश जारी किए हैं।>>*IBC24 News Channel के WhatsApp  ग्रुप से जुड़ने के लिए Click करें*<<


read more: महाराष्ट्र पुलिस में बड़ा फेरबदल, नासिक के पुलिस आयुक्त समेत कई का तबादला

सीएम भूपेश ने स्वास्थ्य विभाग और नगरीय निकायों को इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं।  इसके तहत सार्वजनिक स्थानों पर पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित किए जाएं, ताकि लोगों को गर्मी में किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो। दूसरी ओर मौसम विभाग ने भी 24 घंटे भीषण ग्रीष्म लहर चलने की चेतावनी जारी की है।

CM भूपेश बघले ने ट्वीट कर लिखा, ” मौसम विभाग द्वारा आगामी 24 घंटे भीषण ग्रीष्म लहर चलने की चेतावनी जारी की गयी है। इसको ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य विभाग और नगरीय निकायों को ग्रीष्म लहर से नागरिकों को बचाने हेतु प्रयास करने एवं सार्वजनिक स्थानों पर पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।”


लेखक के बारे में