महंगाई के मुद्दे पर CM भूपेश बघेल बोले- जो 30 साल में नहीं हुआ, वह केंद्र सरकार ने करके दिखा दिया..
नवंबर में देश में थोक महंगाई के रिपोर्ट सामने आने पर मोदी सरकार को तगड़ा झटका लगा है।
रायपुर। देश में पेट्रोल डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी होने के साथ-साथ कई चीजों के दाम बढ़ गए हैं। वहीं सामने आई रिपोर्ट पर विपक्ष हमलावर हो गई है। नवंबर में देश में थोक महंगाई के रिपोर्ट सामने आने पर मोदी सरकार को तगड़ा झटका लगा है।
यह भी पढ़ें: नगरीय निकाय चुनावः भाजपा ने घोषणा पत्र की जगह जारी किया आरोप पत्र, 25 बिंदुओं पर राज्य सरकार से मांगा जवाब
वहीं अब कांग्रेस इस मुद्दे पर हमलावर हो गई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर हमला बोला है। अपने पोस्ट में सीएम भूपेश बघेल ने लिखा कि जो तीस साल में नहीं हुआ वह केंद्र की भाजपा सरकार ने करके दिखा दिया। जनता सब देख समझ रही है। मोदी है तो मुमकिन है।
हमारे 𝕎𝕙𝕒𝕥‘𝕤 𝕒𝕡𝕡 Group’s में शामिल होने के लिए यहां Click करें.
जो तीस साल में नहीं हुआ वह केंद्र की भाजपा सरकार ने करके दिखा दिया. जनता सब देख समझ रही है. #मोदी_है_तो_मुमकिन_है pic.twitter.com/o6oN3Pel8f
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) December 15, 2021
यह भी पढ़ें: बीजेपी के पूर्व सह संगठन महामंत्री भगवत शरण माथुर का निधन, सीएम शिवराज सिंह चौहान ने जताया शोक
बता दें कि थोक महंगाई (WPI इंडेक्स) के मोर्चे पर सरकार को झटका लगा है। नवंबर में थोक महंगाई 14.23% पर पहुंच गई है। इससे पहले अक्टूबर महीने में ये 12.54% पर थी। सितंबर में यह 10.6% थी। इससे पहले सोमवार को कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (CPI) आधारित रिटेल महंगाई के आंकड़े जारी किए गए थे। ये नवंबर में बढ़कर 4.91% हो गई। अक्टूबर में यह 4.48% दर्ज की गई थी।
यह भी पढ़ें: स्कूलों की अनोखी पहल से बच्चों को बस्ते की बोझ से मिली मुक्ति, केवल कॉपी और पेन लेकर आते हैं स्कूल

Facebook


