कल जगदलपुर जाएंगे सीएम भूपेश बघेल, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

CM Bhupesh Baghel Jagdalpur tour : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 8 अगस्त को राजधानी रायपुर और बस्तर संभाग के मुख्यालय जगदलपुर में आयोजित

कल जगदलपुर जाएंगे सीएम भूपेश बघेल, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

CM Bhupesh Baghel

Modified Date: August 7, 2023 / 11:54 pm IST
Published Date: August 7, 2023 11:54 pm IST

रायपुर : CM Bhupesh Baghel Jagdalpur tour : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 8 अगस्त को राजधानी रायपुर और बस्तर संभाग के मुख्यालय जगदलपुर में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। सीएम बघेल निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दोपहर 12:05 बजे रायपुर के पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय ऑडिटोरियम में आयोजित ‘दास्तान ए आजादी’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।

यह भी पढ़ें : शिक्षक ट्रांसफर घोटाले में एक और बड़ी कार्रवाई, अवर सचिव ने DEO को किया निलंबित 

CM Bhupesh Baghel Jagdalpur tour :  मुख्यमंत्री दोपहर 2:50 बजे रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से विमान द्वारा रवाना होकर 3:30 बजे जगदलपुर के मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट पहुंचेंगे और विमानतल से सर्किट हाउस जाएंगे। सीएम बघेल शाम 6:00 बजे जगदलपुर में जिला चिकित्सालय में नेत्र विभाग अंबका लोकार्पण करने के बाद ‘सेहत बाजार’ मिलेट कैफे का लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री रात्रि विश्राम जगदलपुर में करेंगे।

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.