Chhattisgarh Assembly Elections 2023: ‘ये सब मोदी निरमा से धुले हुए नेता हैं’, सीएम भूपेश ने भाजपा पर साधा निशाना…
CM Bhupesh big statement during voting: आज छत्तीसगढ़ में लोकतंत्र का पर्व है। पहले चरण का मतदान सुबह 7 बजे शुरू हो चुका है।
CM Bhupesh big statement during voting
CM Bhupesh big statement during voting: रायपुर। आज छत्तीसगढ़ में लोकतंत्र का पर्व है। पहले चरण का मतदान सुबह 7 बजे शुरू हो चुका है। 20 सीटों पर ये मतदान हो रहा है। छत्तीसगढ़ में 90 मे से 20 विस सीटों पर प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद होगी। इन 20 सीटों पर 233 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर, मंत्री कवासी लखमा और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज शामिल हैं। इनके अलावा 198 पुरुष, 25 महिला प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे।
CM Bhupesh big statement during voting: इसी बीच पहले चरण के वोट देने से पहले सीएम भूपेश बघेल ने भाजपा पर निशाना साधते हुए उद्धव ठाकरे के बयान पलटवार किया। कहा कि अजीत पवार और हेमंता बिस्वा सरवा सब उदाहरण हैं। ये सब मोदी निरमा से धुले हुए हैं। जो भी भाजपा में शामिल होगा, पाक साफ हो जाएगा।
#WATCH रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, "जैसे ही अजित पवार बीजेपी में शामिल हुए, उनका नाम ईडी से हटा दिया गया… हिमंत बिस्वा सरमा अभी सीएम हैं, उनका नाम सारदा चिटफंड भ्रष्टाचार में था… ऐसे कई उदाहरण हैं, जो 'मोदी वॉशिंग पाउडर' में धुलने के बाद सारे दाग साफ… pic.twitter.com/QYBF6Qliy6
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 7, 2023

Facebook


