बिलासपुर । सीएम बघेल ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि 15 साल भाजपा ने किसानों के लिए कुछ नहीं किया। कुछ नहीं सोचा। उनके शासनकाल में सबसे ज्यादा किसानों ने आत्महत्या की। कितने किसान भूख से मरे।
उन्होंने कहा कि हमारी सरकार में किसानों के सिर से ऋण का बोझ उतरा। तीन साल में किसान, मजदूर, आदिवासी, गौ पालक सबके जेब में पैसा डाला। इसका सबसे बड़ा असर ये है कि छत्तीसगढ़ में मंदी का असर नहीं रहा। सीएन ने कहा कि किसान मेले से किसान उन्नत कृषि की तरफ बढ़ेंगे। लाभान्वित होंगे । बिलासपुर में राज्य स्तरीय कृषि समृद्धि मेला के समापन पर उन्होंने किसानों से अपील करते हुए कहा कि वर्मी कंपोस्ट किसान ज्यादा से ज्यादा बनाएं। हर क्षेत्र में छत्तीसगढ़ समृद्ध बने।