बलौदाबाजार शहर के प्रमुख शबरी पुल पर बुधवार सुबह से भारी जाम लगा हुआ है। पुल के बीच में एक कैप्सूल वाहन और एक ट्रेलर खराब हो जाने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। पिछले करीब 3 घंटे से जाम की स्थिति बनी हुई है, जिससे यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है।