Etawah Road Accident News: खड़े ट्रक से टकराई डबल डेकर बस, इतने लोगों की हुई मौत, घायलों को अस्पताल में किया आज्ञा भर्ती

Ads

Etawah Road Accident News: इटावा जिले मेंडबल डेकर बस के सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई।

  •  
  • Publish Date - July 8, 2026 / 04:52 PM IST,
    Updated On - July 8, 2026 / 04:56 PM IST

Etawah Road Accident News/Image Credit: IBC24.in

HIGHLIGHTS
  • उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ भीषण सड़क हादसा हुआ।
  • एक तेज रफ्तार बस खड़े ट्रक से टकरा गई।
  • इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई।

Etawah Road Accident News: इटावा: इटावा जिले में बुधवार सुबह एक निजी डबल डेकर बस के सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराने के कारण चालक तथा परिचालक की मौत हो गई और 27 यात्री घायल हो गए। पुलिस के अनुसार यह घटना सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में कानपुर-इटावा-आगरा राजमार्ग पर आईटीआई ओवरब्रिज के पास हुई जब वाराणसी से दिल्ली जा रही एक निजी डबल डेकर बस सड़क किनारे खड़े दुर्घटनाग्रस्त ट्रक से टकरा गई।

दो लोगों की हुई मौत

पुलिस क्षेत्राधिकारी (नगर) अभय नारायण राय ने बताया कि हादसे में बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और केबिन में फंसकर चालक प्रेम (35) तथा परिचालक दीपक (21) की मौके पर ही मौत हो गई। (Etawah Road Accident News) उन्होंने बताया कि क्षतिग्रस्त केबिन को काटकर दोनों के शव बाहर निकाले गए और पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया।

घायल यात्रियों को अस्पताल में करवाया गया भर्ती

Etawah Road Accident News: अभय नारायण राय ने बताया कि बस में कुल 45 यात्री सवार थे। हादसे में घायल हुए 27 यात्रियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना प्रभारी के.के. मिश्रा ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि बस चालक को संभवत: झपकी आने के कारण यह दुर्घटना हुई। उन्होंने बताया कि दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को राजमार्ग से हटवा दिया गया है और यातायात सामान्य कर दिया गया है।

इन्हें भी पढ़ें:-