Reported By: Prachi Pandey
,Teejan Bai Tribute Program Raipur 2026
रायपुर : Teejan Bai Tribute Program Raipur 2026 : राजधानी रायपुर में पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई की स्मृति में संस्कृति विभाग द्वारा “अमर रहेगी विरासत” श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने हिस्सा लिया और तीजन बाई की कलात्मक विरासत को हमेशा जीवित रखने के लिए कई बड़ी और महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने पंडवानी कला और डॉ. तीजन बाई के योगदान को संजोने के लिए तीन प्रमुख घोषणाएं कीं। Teejan Bai State Level Award Pandavani इसमें छत्तीसगढ़ी पंडवानी कला के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले कलाकारों को अब प्रतिवर्ष डॉ. तीजन बाई के नाम पर ‘राज्य स्तरीय सम्मान’ दिया जाएगा।
Ganiyari Kala Gram Ghasidas Museum Tambura डॉ. तीजन बाई के गृह ग्राम गनियारी को छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा एक विशेष ‘कला ग्राम’ के रूप में विकसित किया जाएगा, ताकि वहां की कला संस्कृति को बढ़ावा मिल सके।तीजन बाई की पहचान बन चुके उनके ऐतिहासिक ‘तंबूरे’ को रायपुर के महंत घासीदास संग्रहालय परिसर में पूरे सम्मान के साथ सुरक्षित रखा जाएगा, ताकि आने वाली पीढ़ियां उससे प्रेरणा ले सकें।
इन्हें भी पढ़ें:-