CG Law and Order News/image source: facebook
CG Law and Order News: रायपुर: राजनांदगांव में ‘पद्म श्री’ फुलबासन यादव के अपहरण, रायपुर में गोलीकांड और डबल मर्डर, खरोरा में एक करोड़ से अधिक राशि के लूट ने प्रदेश की पुलिसिंग पर सवाल उठा दिए हैं। पद्म श्री फुलबासन यादव के दिनदहाड़े उनके घर से अपहरण की कोशिश से पूरा प्रदेश सन्न है, चिंतित है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वयं फुलबासन यादव को फोन कर उनका हाल जाना, भरोसा दिया एक भी दोषी बख्शा नहीं जाएगा। इधर, विपक्ष के पास सरकार को घेरने का सीधा-सीधा मौका है। (CG Law and Order News) ताजा घटनाओं पर पूर्व CM भूपेश बघेल समेत कांग्रेसी नेताओं ने मौजूदा सरकार को कानून व्यवस्था के मुद्दे पर फेल बताया।
विपक्ष के आरोप को खारिज करते हुए पलटवार किया कैबिनेट मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने दावा किया कि जहां-जहां क्राइम सामने आता है वहां-वहां फौरन एक्शन हो रहा है। और अब यहां भी CM साय और गृहमंत्री के निर्देश पर प्रदेश में यूपी की तर्ज पर अपराधियों को ठिकाने पर बुलडोजर एक्शन भी होगा।
प्रदेश के लॉ-एंड-आर्डर पर विपक्ष के आरोप और सत्तापक्ष के दावे नए नहीं हैं, (CG Law and Order News) लेकिन ताजा घटनाओं पर कैबिनेट मंत्री का दावा कि अब प्रदेश में यूपी के योगी का बुलडोजर वाला फॉर्मूला लागू होगा। सवाल है कि क्या इससे पुलिसिंग में कोई सुधार दिखेगा?
इन्हे भी पढ़ें:-