West Bengal New CM Name: इस दिग्गज नेत्री को मिलेगी बंगाल की कमान? अटकलों के बीच अचानक पहुंची दिल्ली, जानिए और कौन-कौन है रेस में शामिल
West Bengal New CM Name: भाजपा की जीत के बाद हर किसी के मन में एक ही सवाल है कि, बंगाल की कमान किसके हाथ में जाएगी।
West Bengal New CM Name/Image Credit: X Handle
- पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा ने धमाकेदार जीत दर्ज की है।
- जीत के बाद बंगाल का नया सीएम कौन होगा इस पर लगातार मंथन जारी है।
- सुवेंदु अधिकारी सीएम पद के सबसे प्रभल दावेदार माने जा रहे हैं।
West Bengal New CM Name: कोलकाता: पश्चिम बंगाल में हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने धमाकेदार जीत दर्ज की है। भाजपा की इस जीत के बाद हर किसी के मन में एक ही सवाल है कि, बंगाल की कमान किसके हाथ में जाएगी। बंगाल का नया सीएम कौन होगा इस पर लगातार मंथन जारी है। बंगाल का मुख्यमंत्री बनने की रेस में कई नाम शामिल है, लेकिन सुवेंदु अधिकारी सीएम पद के सबसे प्रभल दावेदार माने जा रहे हैं। हालांकि, उनके साथ ही इस रेस में कई और भी नाम हैं, जिनमें अग्निमित्रा पॉल भी एक हैं।
अग्निमित्रा पॉल ने की बीजेपी हाईकमान से मुलाकत
सूत्रों से मिली जानकारी के अग्निमित्रा पॉल मंगलवार को दिल्ली पहुंची थी और पार्टी के कई शीर्ष नेताओं से मुलाकात की थी। इसके बाद अग्निमित्रा पॉल कोलकाता लौट गई। अग्निमित्रा पॉल ने भाजपा हाईकमान से भी मुलाक़ात की थी। ऐसे में अभी यह कहना बहुत मुश्किल है कि बंगाल में नया मुख्यमंत्री कौन होगा। सुवेंदु के बाद अग्निमित्रा पॉल का नाम सबसे ज्यादा चल रहा है।
वहीं अब तक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भाजपा बंगाल में महिला सीएम बनाना चाह रही है, (West Bengal New CM Name) ऐसे में अग्निमित्रा पॉल हाईकमान की पहली पसंद है। इसके अलावा कुछ अन्य नामों पर भी बीजेपी हाईकमान विचार कर रहा है। कहा जा रहा है कि इस रेस में सुवेंदु अधिकारी अभी सबसे आगे हैं क्योंकि वो भवानीपुर और नंदीग्राम की दोहरी परीक्षा पास कर चुके हैं। उन्होंने ममता के गढ़ भवानीपुर में उन्हें हराकर एक मिसाल कायम कर दी है।
इन दो नेताओं के नाम पर भी चर्चा
West Bengal New CM Name: आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, सुवेंदु अधिकारी और अग्निमित्रा पॉल के साथ-साथ दिलीप घोष का नाम भी सीएम के दावेदारों की रेस में शामिल है। सूत्रों के मुताबिक, दिलीप भी बीजेपी हाईकमान के संपर्क में हैं। एक और नाम जो चर्चा में बना हुआ है, वो बंगाल भाजपा के वर्तमान अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य का है। बंगाल बीजेपी के ज्यादातर नेताओं की पहली पसंद समिक भट्टाचार्य हैं। (West Bengal New CM Name) इस बीच बीजेपी के बुद्धिजीवी चेहरों में से एक स्वपन दासगुप्ता का नाम भी मुख्यमंत्री की रेस में शामिल हैं. हालांकि इनमें से किसी भी नेता ने अभी तक इस पर खुलकर कुछ नहीं बोला है।
राजभवन में नहीं होगा शपथ ग्रहण समारोह
भले ही बंगाल में मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर सस्पेंस बरकार है, लेकिन दूसरी तरफ शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां तेज है। बंगाल के नए सीएम की ताजपोशी ब्रिगेड ग्राउंड में होगा। आमतौर पर शपथ ग्रहण समारोह हर बार राजभवन में होता है। हालांकि, इस बार यह ब्रिगेड ग्राउंड में होगा। (West Bengal New CM Name) जानकारी के अनुसार, शपथ ग्रहण समारोह शनिवार को सुबह 10 बजे होगा। समिक ने कहा, शपथ ग्रहण समारोह 9 मई को सुबह 10 बजे ब्रिगेड परेड ग्राउंड में होगा। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि प्रधानमंत्री मोदी समारोह में उपस्थित रहेंगे या नहीं। वहीं 20 राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे।
बंगाल चुनाव में भाजपा को मिला प्रचंड बहुमत
West Bengal New CM Name: आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, बंगाल में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा को 207 सीटें मिली है, जबकि ममता बनर्जी की TMC 100 का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई। हिंदू वोटरों का झुकाव बीजेपी की तरफ रहा. उसे करीब 46% वोट मिले, जबकि TMC को 41%. आंकड़े बताते हैं कि बंगाल में भारतीय जनता पार्टी को मुस्लिम समुदाय की तरफ से महज 2 फीसदी वोट ही मिले हैं। जबकि हिंदू वोट की बात करें तो बीजेपी को पिछली बार के मुकाबले 7 फीसदी ज्यादा वोट मिले हैं।
इन्हे भी पढ़ें:-
- Congress Tribal Advisory Council List: छत्तीसगढ़ में ऑल इंडिया आदिवासी कांग्रेस की सूची जारी, इन 19 नेताओं को बनाया सदस्य, दीपक बैज समेत ये दिग्गज शामिल
- MP Bhojraj Nag Video: किसानों को नहीं मिल रहा था इस चीज का लाभ, पता लगते ही भड़के ये भाजपा सांसद, मत्स्य विभाग के निरीक्षक को लगाई जमकर फटकार, देखें वीडियो
- CG PM Awas Yojana News: अंधेरे से उजाले की ओर- कृष्णा और अनिता के जीवन में सुशासन ने भरी उम्मीद की रोशनी, इन योजनाओं का मिल रहा लाभ, पढ़िए प्रेरक कहानी

Facebook


