नगर निगम के कार्यालय भवन 5 करोड़ रुपए आवंटित, लेकिन जमीन पर कांग्रेस नेता और अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष ने जताया आ​पत्ति

नगर निगम के कार्यालय भवन 5 करोड़ रुपए आवंटित! Congress Leader Object after 5 Crore Issued for Nagar Nigam Building

Modified Date: November 29, 2022 / 08:23 pm IST
Published Date: September 30, 2021 11:37 pm IST

अंबिकापुर: नगर निगम के कार्यालय भवन को लेकर जगह का चयन लगातार विवादों में रहा है। 2 बार जमीन को लेकर मतभेद होने के बाद अब निगम ने घड़ी चौक के पास धुआंधार पार्क वाले स्थान पर जमीन चिन्हांकित की है, जिसके लिए नगर निगम को 5 करोड़ की राशि भी आवंटित हो गई है। लेकिन अब इस जमीन पर भी कांग्रेस नेता और अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष आपत्ति जता रहे हैं।

Read More: छत्तीसगढ़ खेल अलंकरण पुरस्कार 2019-20 एवं 2020-21 के लिए चयनीत खिलाड़ियों की अंतरिम सूची जारी

अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष का कहना है कि पार्क का निर्माण हरियाली के लिए किया गया था और यहां बिल्डिंग का निर्माण करना सही नहीं रहेगा। इधर नगर निगम का कहना है कि बिल्डिंग के निर्माण को लेकर जमीन नहीं मिल पा रही यही कारण है कि धुआंधार पार्क के स्थान पर इसका निर्माण किया जाना है। हालांकि महापौर का कहना है कि जिस जगह पर पार्क है, वहां पर इससे बेहतर पार्क डेवलप किया जाएगा।

Read More: पत्नी ने लगाया ऐसा गंभीर आरोप कि पति ने मां-बाप के साथ कर ली खुदकुशी, जानिए क्या है मामला?


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"