कांग्रेस विधायक दल की बैठक खत्म, TS सिंहदेव के इस्तीफे को लेकर हुई चर्चा : Congress Legislature Party meeting over, discussion
रायपुरः मुख्यमंत्री निवास में चल रही कांग्रेस विधायक दल की बैठक खत्म हो गई है। इस बैठक में सीएम भूपेश, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी पीएल पुनिया सहित पार्टी के सभी विधायक शामिल हुए। इस बैठक में राष्ट्रपति चुनाव वोटिंग, मानसून सत्र के साथ TS सिंहदेव मामले पर को लेकर चर्चा हुई। मंत्री TS सिंहदेव मामले को लेकर सभी विधायकों के एक राय में कार्रवाई की बात कही।
Read more : दूसरी महिला के साथ ये काम कर रहा था दूल्हा, पीछे से शख्स ने आकर भर दी दुल्हन की मांग
बैठक के बाद मीडिया को जानकारी देते हुए प्रदेश सरकार के प्रवक्ता और कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा कि सिंहदेव मामले पर बैठक में विधायकों ने चर्चा की है। सिंहदेव के पत्र से सभी कांग्रेसी विधायक आहत हुए है। विधायकों ने प्रभारी पुनिया के सामने अपनी बात कही है। विधायकों ने सिंहदेव के पत्र पर प्रश्न चिन्ह खड़ा किया।
वहीं विधायक बृहस्पत सिंह ने कहा कि बैठक में सिंहदेव मामले पर चर्चा हुई है। विधायकों ने इसका फैसला हाईकमान पर छोड़ा है। विधायकों ने सिंहदेव पर कार्रवाई की बात कही है।