नगर निगम चिरमिरी में कांग्रेस का कब्जा, 40 में से 24 पर जीत, कांग्रेस विधायक की पत्नी भी जीती

नगर निगम चिरमिरी में कांग्रेस का कब्जा, 40 में से 24 पर जीत, कांग्रेस विधायक की पत्नी भी जीती

नगर निगम चिरमिरी में कांग्रेस का कब्जा, 40 में से 24 पर जीत, कांग्रेस विधायक की पत्नी भी जीती
Modified Date: November 29, 2022 / 07:45 pm IST
Published Date: December 24, 2019 9:00 am IST

कोरिया। नगर निगम चिरमिरी में अब तक 40 वार्डों के परिणाम आ चुके हैं। यहां भी कांग्रेस ने फिर से कब्जा जमा लिया हैं। 24 वार्डों में कांग्रेस ने जीत हासिल की है वहीं 13 में भाजपा और 03 वर्डों में निर्दलीय चुनाव जीत गए हैं।

ये भी पढ़ें : मनेंद्रगढ़ नगर पालिका में 9 वार्ड में कांग्रेस, 5 में भाजपा और 7 में निर्दलीय प्रत्याशी जीते

यहां वार्ड नम्बर 33 से कांग्रेस की बबीता सिंह जीत गई है जो कि मेयर की दावेदार भी हैं, वहीं वार्ड नम्बर 28 से कांग्रेस की कंचन जायसवाल जीत गई है जो कि मेयर की दावेदार हैं उन्होने बीजेपी की नीलम सलूजा को हराया है। वार्ड नम्बर 39 से कांग्रेस की गायत्री बिरहा जीत गई है ये भी मेयर की दावेदार हैं।

ये भी पढ़ें : 10 नगर निगमों का ताजा रुझान, देखें मतगणना का पल-पल LIVE अपडेट

वहीं वार्ड नम्बर 34 से बीजेपी की इंदु पनेरिया हार गई है, वार्ड नम्बर 3 से रानी गुप्ता बीजेपी की हार गई हैं इन्हे भी बीजेपी की तरफ से मेयर की दावेदार माना जा रहा था। इस प्रकार से भाजपा के सभी मेयर उम्मीदवार हार गए हैं। 24 सीटों के साथ यहां अब कांग्रेस का महौपार बनना लगभग तय है।

 


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com