छत्तीसगढ़ में 120 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि

Ads

छत्तीसगढ़ में 120 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि

  •  
  • Publish Date - August 7, 2021 / 11:17 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:33 PM IST

रायपुर, सात अगस्त (भाषा) छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 120 नए लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 10,03,078 हो गई है।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि छत्तीसगढ़ में शनिवार को 51 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है। राज्य में आज कोरोना वायरस संक्रमित तीन मरीजों की मृत्यु हुई है।

उन्होंने बताया कि आज संक्रमण के 120 मामले आए हैं। इनमें रायपुर जिले से 14, दुर्ग से छह, बलौदाबाजार से तीन, महासमुंद से चार, गरियाबंद से एक, बिलासपुर से छह, रायगढ़ से दो, कोरबा से दो, जांजगीर चांपा से 14, सरगुजा से एक, कोरिया से एक, सूरजपुर से पांच, बलरामपुर से तीन, जशपुर से 11, बस्तर से 22, कोंडागांव से एक, दंतेवाड़ा से तीन, सुकमा से सात, कांकेर से आठ, नारायणपुर से तीन और बीजापुर से तीन मामले शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 10,03,078 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। 9,87,804 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं, राज्य में 1735 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में वायरस से संक्रमित 13,539 लोगों की मौत हुई है।

राज्य के रायपुर जिले में सबसे अधिक 1,57,780 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है। जिले में कोरोना वायरस संक्रमित 3139 लोगों की मौत हुई है।

भाषा संजीव शफीक